Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारी शक्ति संघ के सावन मिलन उत्सव में सजी सांस्कृतिक संध्या, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू हुई शामिल, विजेता हुए पुरुस्कृत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नारी शक्ति संघ के सावन मिलन उत्सव में सजी सांस्कृतिक संध्या, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू हुई शामिल, विजेता हुए पुरुस्कृत

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारी शक्ति संघ के सावन मिलन उत्सव में सजी सांस्कृतिक संध्या, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू हुई शामिल, विजेता हुए पुरुस्कृत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। रविवार को होटल मिस्टी इन में नारी शक्ति संघ द्वारा भव्य सावन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मौसमी सिन्हा ने किया, जिसमें कुल 70 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान महिला शक्ति संघ के सभी सदस्यों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। सजावट से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक पूरे कार्यक्रम में सावन की उमंग और महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी। म्यूजिक, डांस, गिटार पर प्रस्तुति और रैंप वॉक ने माहौल को रोमाचंक बनाया।

    कार्यक्रम में लॉटरी के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई। सावन क्वीन का खिताब कविता घोष, बेस्ट रैंप वॉक का सम्मान मौसमी सिन्हा एवं बेस्ट गेटअप का खिताब प्रीति पंडित के नाम रहा। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन आयोजनों से समाज में महिला सशक्तिकरण और संस्कृति के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है। कार्यक्रम में शंपा, नंदिनी, भानु, ललिता, तृप्ति, रुमकी, बबली, रेणुका, लाखी, सुतपा, अपर्णा, भानु रामजी, रिंकू, शिल्पी, सुजाता, रीमा, शिखा, सुष्मिता, रंजना, लता, पुष्पा, दिशानी, अहोना एवं अनुष्का का सराहनीय योगदान रहा।

    नारी शक्ति संघ के सावन मिलन उत्सव में सजी सांस्कृतिक संध्या मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू हुई शामिल विजेता हुए पुरुस्कृत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी जयंती समारोह में माता शबरी एवं श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न
    Next Article बर्मामाइंस में हमला कर प्रोजेक्ट मटेरियल की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.