तुलसी जयंती समारोह में माता शबरी एवं श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत 26 व 27 जुलाई को माता शबरी एवं श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता दो वर्गों (कक्षा 1 से 3 व 4 से 6) में आयोजित की गई, जिसमें नगर के 29 विद्यालयों के 563 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद अरुण कुमार तिवारी, गुहाराम, अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका व उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद सहित साहित्य समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, विजया लक्ष्मी वेदुला, अनीता निधि, राजेंद्र साह राज, माधवी उपाध्याय समेत कई साहित्यकार शामिल रहे। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान करने में राम नंदन प्रसाद, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, मनीष सिंह वंदन, डॉ. वीणा पांडेय भारती सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल, पूनम सिंह, डॉ. मिथिलेश चौबे, अशोक पाठक स्नेही, निशांत सिंह सहित अनेक साहित्यकारों व सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा। मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावक व शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


