Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान संग टेल्को उर्दू स्कूल के सदस्यों ने JPSC में 30वें रैंक लाने पर अंकिता कुमारी का किया सम्मान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान संग टेल्को उर्दू स्कूल के सदस्यों ने JPSC में 30वें रैंक लाने पर अंकिता कुमारी का किया सम्मान

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान संग टेल्को उर्दू स्कूल के सदस्यों ने JPSC में 30वें रैंक लाने पर अंकिता कुमारी का किया सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा 2023 में 30वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रौशन करने वाली टेल्को निवासी अंकिता कुमारी को टेल्को उर्दू स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह अंकिता के खड़ंगाझार स्थित आवास पर आयोजित हुआ, जहां उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

    रियाजुद्दीन खान ने इस अवसर पर कहा, “अंकिता की मेहनत और समर्पण वर्षों से देखने को मिला है। मेरी बेटी और अंकिता एक ही स्कूल – चिन्मय विद्यालय (टेल्को) में साथ पढ़ती थीं। पहले ही प्रयास में JPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उल्लेखनीय रैंक लाना वास्तव में अप्रतिम उपलब्धि है। यह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

    सम्मान समारोह में टेल्को उर्दू स्कूल के शिक्षक इनामुल हक, शगुफ्ता नाज, मोहम्मद कलाम, अरुण सिंह, मोहम्मद साजिद सहित अंकिता कुमारी के पति कन्हैया कुमार और माँ सीमा देवी कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने अंकिता की सफलता को सामाजिक प्रगति का प्रतीक बताया।

    सम्मान पाकर भावुक हुईं अंकिता कुमारी ने कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि समाज के विभिन्न वर्गों से मुझे इतना स्नेह और समर्थन मिल रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान संग टेल्को उर्दू स्कूल के सदस्यों ने JPSC में 30वें रैंक लाने पर अंकिता कुमारी का किया सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में धर्मांतरण को लेकर बवाल, पुलिस ने 11 को हिरासत में लिया
    Next Article बरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बिरसानगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, ग्लोरी एंड ग्लोरी बनी विजेता टीम

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.