मुंबई: उड़ान भरते ही विमान से टकराए फ्लेमिंगो, 40 से ज्यादा पक्षियों की मौत मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए तैयार एमिरेट्स का विमान एक फ्लेमिंगो के झुंड से टकरा गया, जिससे कम से कम 40 पक्षियों की मौत हो गई. पिछले कुछ हफ़्तों में फ्लेमिंगो की मौतों में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन यह पहली बार है जब विमान के साथ हुई दुर्घटना में इन पक्षियों का नाम आया है. एमिरेट्स की फ़्लाइट EK 508 शाम करीब 8:30 बजे शहर के मुख्य रनवे पर लैंडिंग के लिए फ़ाइनल अप्रोच पर थी, तभी यह दुर्घटना हुई. लैंडिंग…
Author: Devanand Singh
दिल्ली, UP-MP समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद नई दिल्ली. पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी अपने चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है इस दौरान यह क्षेत्र लू की चपेट में रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45…
जनता हमारे लिए लड़ रही है, भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: खरगे नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के पक्ष में ‘शांत लहर’ चल रही है तथा यह गठजोड़ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में ‘‘नफरत एवं…
सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय में 9 वर्षो से कार्यरत 892 व्यावसायिक प्रशिक्षक होगें बेरोजगार झारखंड के 446 सरकारी +2 उच्च विद्यालय में वर्ष 2015-16 से व्यावसायिक प्रशिक्षक कार्यरत हैं शिक्षको की नियुक्ति नियमानुसार कम्पनी के माध्यम से कि गई हैं प्रत्येक 2 वर्ष में कम्पनी का एकरारनामा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा किया जाता है। इस बार नए टेंडर के हवाला देते हुए पूर्व में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षको को उम्र, क्वालिफिकेशन, फिर से परीक्षा देना, इंटरव्यू और साथ ही नए कम्पनी की नए नियमावली कि हवाला देते हुए। बाहर कर दिया गया है। …
साकची में ड्रीम भांगड़ा डांस स्टूडियो उद्घाटित नृत्य क्षेत्र में सपने को हकीकत में बदलेंगे युवा जमशेदपुर। नृत्य कला में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के जुनून के साथ कोरियोग्राफर हरमन और रविंदर कौर ने साकची कालीमाटी रोड ने ड्रीम भांगड़ा डांस स्टूडियो का स्टार्टअप शुरू किया है। इसका उद्घाटन उद्यमी महिवाल ट्रेवल्स के गुरदीप सिंह पप्पू, बीबी कमलजीत कौर, बीबी कुलदीप कौर, इंदौर की नृत्य शिक्षिका पूजा सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू और स्थानीय अखबार के संपादक संजय मिश्र, हरमन और रविंदर कौर, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी रविंदर कौर ने संयुक्त रूप से…
संपादकीय आखिर स्वाति मालीवाल प्रकरण के पीछे का क्या है सच ? स्वाति मालीवाल से संबंधित मामला लगातार तूल पकड़ रहा है, जो आम आदमी पार्टी के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल का पीए बिभव कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके बाद सियासत और बढ़ गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार उसकी गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी आम आदमी पार्टी पर और ज्यादा हमलावर हो गई है। आम आदमी के लिए मुश्किल इस बात की भी है कि स्वाति मालीवाल…
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में डिमना बस्ती के हयात नगर में पदयात्रा निकाल कर एक नुक्कड़ सभा किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बाबर खान सह झारखंड मुक्ति युव मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जककी अजमल उर्फ सोनू ने किया। इस पदयात्रा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहनती को वोट देने के लिए अपील किया गया। पदयात्रा के दौरान घर घर में जाकर हैंड बिल पेपर बांटे गए…
बहरागोड़ा : इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी सौरभ विष्णु ने कहा कि एक बार सांसद बन जाने से 5 साल तक पूरे इतिहास लिखेंगे। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के आज सोमवार को बेन्दा गांव में इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी सौरभ विष्णु ने कहा कि एक बार सांसद बन जाने से 5 साल तक पूरे इतिहास लिखेंगे। सौरभ विष्णु ने ग्राम बासीओ से कहा कि दिनांक 25 तारीख को क्रम संख्या 25 पर बालती ती छाप पर भारी मतों से विजई बनाए। * ∆ *सौरभ विष्णु ने कहा कि बेन्दा गांव में बिकास क्यों नहीं हो रहा है …? ∆ 3…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी के आवास पहुंचे सांसद विद्युत . जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित नेता डी डी त्रिपाठी के खड़ंगाझाड़ आवास पर पहुंचकर सांसद विद्युत महतो ने संगठन हित में कार्य करने और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने का आग्रह किया ।त्रिपाठी ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी की सोच में ही निहित है। उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो को आस्वस्थ किया की उनके क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पहले स्थान पर रहेंगी। संगठन को…
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज कुल 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसी के साथ ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. यूपी से लेकर बंगाल तक और जम्मू-कश्मीर से लेकर ओडिशा तक कई चर्चित सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. सबसे ज्यादा यूपी की 14 और महाराष्ट्र की 13 सीटों पर आज ही वोटिंग हो रही है. इस चरण की वोटिंग के बाद सिर्फ दो चरण की वोटिंग बचेगी जिसके लिए 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी. रक्षा मंत्री…
