सैमसंग जल्द बाज़ार में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है. मालूम हुआ है कि कंपनी गैलेक्सी A15 सीरीज़ के फोन की पेशकश करने की तैयारी में है. ऐसा कहा जा रहा है कि A सीरीज़ के नए फोन को अगले साल की शुरुआती महीने में लाया जाएगा. नया फोन भले ही नहीं आया हो लेकिन गैलेक्सी A15 सीरीज़ के फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं. कई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A15 5G को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है. रिपोर्ट से ये भी मालूम हुआ है कि फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट के साथ आएगा.…
Author: Devanand Singh
सीओपीडी यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज ऐसी बीमारी है जिसमें लंग्स का वायुमार्ग डैमेज होकर सिकुड़ने लगता है और इससे ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा पहुंचती है. इस बीमारी के मरीजों को सांस लेने में बहुत अधिक परेशानी हो जाती है. इससे शरीर के अंदर बने हानिकारक गैस कार्बनडायऑक्साइड भी बाहर निकल नहीं पाता है. इस बीमारी में कफ के साथ पीला बलगम या म्यूकस निकलता है और खांसी बहुत होती है. सीओपीडी का मुख्य कारण खतरनाक धुआं है जो कई स्रोतों से शरीर में घुस सकता है. जिन लोगों को सीओपीडी होता है, उनमें हार्ट डिजीज, लंग…
नई दिल्ली. विश्व विख्यात मेडिकल जर्नल द लैंसेट की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस सदी के मध्य तक वैश्विक स्तर पर गर्मी से संबंधित मौतों में 4.7 गुना इज़ाफ़ा होने की संभावना है. द लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज की 8वीं वार्षिक रिपोर्ट में, सीधे तौर पर कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक निष्क्रियता के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं और अगर तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ता है तो इसके गंभीर परिणाम होने की आशंका है. स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर वार्षिक लैंसेट…
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां किश्तवाड़ से जम्मू जा रही एक बस सड़क डोडा के असार क्षेत्र में ट्रुंगल के पास एक खड़ी ढलान से 300 फीट नीचे खाई में गिर गई. जानकारी के अनुसार बस में 55 यात्री सवार थे. हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 19 घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस और बचाव दल के लोग मौजूद हैं और घायलों को निकालने का काम बड़े स्तर पर जारी है. वहीं हादसे के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के…
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। उड़ी सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी जो सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने समय रहते आतंकवादियों के घुसपैठ को विफल कर दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकवादी खराब दृश्यता और खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह…
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते रह गया जब दिल्ली से दरभंगा ट्रेन (02570) के तीन कोच जलकर खाक हो गए. जलने वाले कोचों में दो जनरल और एक स्वीकर कोच शामिल है. इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है. आग पर नियंत्रण पाने के बाद तीनों कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. यह घटना शाम को करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है. उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने…
इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्टर्स हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में छाए रहते हैं. आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह भी अपने हर किरदार से लोगों को हैरान कर देती हैं. अपने बेबाक अंदाज से वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. ये धाक उनके किरदारों में भी नजर आती हैं. जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह हैं फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा. बहुत कम समय में ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी…
मुंबई. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 398 रनों का टारगेट सेट किया था. जिसके जवाब में कीवी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारतीय टीम ने ना केवल 70 रनों से इस मैच को जीता, बल्कि 2011 के बाद पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर…
इस्लामाबाद. विश्व कप क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के साथ लाैटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है। टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बाबर ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बुधवार को एक नोट के जरिये इस्तीफा दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह फैसला लेने का सही समय है। बाबर ने लिखा, “मुझे अच्छे से याद है जब पीसीबी की ओर से 2019 में मुझे पाकिस्तान की कप्तानी के लिए बुलावा आया था। पिछले चार सालों में मैंने मैदान पर और उसके बाहर कई…
बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम का ढोल नगाड़े के साथ हुआ आगाज बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम का ढोल नगाड़े के साथ बुधवार को आगाज हुआ. बुधवार को 351 नगाड़ों, ढोल और संगीत वाद्य यंत्रों की पारंपरिक धुन के साथ समाज के माझी परगना और टाटा स्टील के सीईओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इसमें देशभर के 150 जनजातीय समूह के 2500 प्रतिनिधि शामिल हुए है, जो देश-दुनिया के आदिवासियों की दशा-दिशा, स्थिति और…
