लोकसभा चुनाव को देखते हुए अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया
कपाली नगर परिषद द्वारा मतदान केन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
कपाली नगर परिषद रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित है। रांची लोकसभा में चुनाव छठे चरण में दिनांक 25 मई 2024 को है।
उपायुक्त -सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी,सरायकेला खरसावां के निदेशानुसार कपाली नगर परिषद द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
कपाली नगर परिषद की स्वछता टीम द्वारा अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली में स्थित मतदान केंद्र संख्या 329, 330, 331 तथा 332 में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मतदान केंद्र तथा आसपास के क्षेत्रों को साफ किया गया। कपाली नगर परिषद के प्रशासक श्री तरनिश कुमार हंस द्वारा बताया गया कि कपाली के सिटी मैनेजर श्री रंजन कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह स्वच्छता अभियान चुनाव की समाप्ति तक लगातार चलाया जाता रहेगा।
इस अवसर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री सैफ अंसारी तथा श्री दामो आलदा द्वारा उक्त स्वच्छता कार्यक्रम की सघनता पूर्वक मॉनिटरिंग तथा फील्ड सुपरविजन का कार्य किया जा रहा है। मतदान केंन्द्रों पर चलाए जा रहे हैं स्वच्छता अभियान से कपाली के मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

