Author: Devanand Singh

हर देश में कोई न कोई फैशन शो होता रहता है. अभी हाल ही में सऊदी अरब में भी फैशन शो रखा गया जहां कई मॉडल्स ने हिस्सा लिया. सबसे खास बात ये सऊदी अरब का पहला फैशन शो था जिसमें स्विमसूट मॉडल्स शामिल हुईं. यह एक काफी बड़ा कदम था उन देश के लिए जहां महिलाओं को अबाया पहनने की जरुरत होती थी. इस पूल साइड शो में मोरक्कन डिजाइनर यास्मीना क़ानज़ल का नाम शामिल था जिन्होंने इनके लिए ये डिजाइनर सूट तैयार किए. इस कॉम्पटिशन में लाल, बेज और नीले रंग के वन-पीस सूट अधिकत्तर…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को पहले तो मारा-पीटा, फिर उसका सिर मुंडवा दिया और इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया. अब पीड़िता के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है. मामला सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शादी महुआ डांडा के निवास सलीम के बेटे रिजवान से तीन साल परहले हुई…

Read More

अनंतपुर. आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया और इस दुर्घटना में दूल्हे समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनंतपुर के सात लोग एक कार में शादी की खरीदारी के लिए हैदराबाद गए थे और जब वह खरीददारी करके घर लौट रहे थे तब अनंतपुर में गूटी के पास बाचुपल्ली में उनके साथ दुर्घटना हो हुई. गुंतकल्लू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी शिव भाकर रेड्डी ने कहा कि कार के चालक को झपकी आ गई जिसके कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर…

Read More

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण: 49 सीट के लिए प्रचार समाप्त मुंबई/लखनऊ, 18 मई (भाषा) छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार की शाम समाप्त हो गया। इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान होगा, जहां से क्रमश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने चुनाव…

Read More

प्रधानमंत्री को पता चल गया कि उनका ”बाय-बाय” होने जा रहा है: राहुल गांधी नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री को यह पता चल गया है कि लोकसभा चुनाव में उनका ”बाय-बाय” होने जा रहा है। उन्होंने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को सीधी बहस की चुनौती दी और यह भी कहा कि मोदी उनके साथ कभी बहस नहीं कर सकेंगे क्योंकि उनसे अडाणी के रिश्ते, ‘अग्निपथ’ योजना,…

Read More

केजरीवाल और आप नेता रविवार को भाजपा कार्यालय जाएंगे; उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती दी नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह और अन्य आप नेता 19 मार्च को भाजपा मुख्यालय जाएंगे “ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें”। उन्होंने अपनी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में अपने सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एक प्रेस वार्ता में दावा किया कि भाजपा कह रही है कि वह आप सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी…

Read More

जमशेदपुर लोक सभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा जमशेदपुर लोक सभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा पहले जादूगोड़ा के सिदो-कान्हू चौक पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, संथाल हूल के महानायक, अमर शहीद सिदो- कान्हू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की पोटका विधानसभा अंतर्गत कुलडिहा पंचायत के गोपालपुर ग्राम में विधायक संजीव सरदार तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से वोट देने की अपील की है इस दौरान जगह-जगह पर ग्रामीणों…

Read More

प्रधानमंत्री का एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरा उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा की डीआईजी, कोल्हान, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की पुख्ता तैयारी की जा रही है। घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से डीआईजी, कोल्हान श्री मनोज रतन चौथे, जिला…

Read More

रायपुर : एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों का शव बरामद रायपुर: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिले के सलिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरगांव में पुलिस ने हेमलाल साहू (55), उनकी पत्नी जगमोती साहू (50), उनकी बेटियां- मीरा साहू (30) और ममता साहू (35), हेमलाल का नाती (पांच) और गांव के एक अन्य व्यक्ति मनोज साहू का शव बरामद किया…

Read More

मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी : प्रधानमंत्री मोदी अंबाला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि यह उनकी “धाकड़” सरकार थी, जिसने अनुच्छेद 370 की दीवार को गिरा दिया और परिणामस्वरूप, कश्मीर अब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भारत की सेनाओं और सैनिकों को धोखा देने का रहा है तथा “जीप घोटाले” का जिक्र किया, जो कि कांग्रेस शासन के दौरान “पहला घोटाला” था। मोदी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की अपनी पहली रैली…

Read More