Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायपुर : एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों का शव बरामद
    Breaking News अपराध

    रायपुर : एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों का शव बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रायपुर : एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों का शव बरामद

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

     

     

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिले के सलिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरगांव में पुलिस ने हेमलाल साहू (55), उनकी पत्नी जगमोती साहू (50), उनकी बेटियां- मीरा साहू (30) और ममता साहू (35), हेमलाल का नाती (पांच) और गांव के एक अन्य व्यक्ति मनोज साहू का शव बरामद किया है।

     

     

    शर्मा ने बताया कि जब ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तब गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया, बाद में पुलिस दल ने शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    उन्होंने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों के शवों को एक घर से बरामद किया गया। शवों पर कुल्हाड़ी से मारे जाने के निशान हैं। वहीं मनोज का शव उसी परिसर में लटका मिला ।

     

     

    पुलिस अधिकारी ने बताया, ”प्रथम दृष्टया परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पता चलता है कि मनोज ने फांसी लगाने से पहले कथित तौर पर पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी।”

    उन्होंने बताया कि जांच के लिए फोरेंसिक दल को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अधिक जानकारी मिल सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर एक युवक के माथे में मॉफलर से बांधे पिस्टल की फोटो वायरल होते ही भगवानपुर पुलिस आई हरकत में
    Next Article प्रधानमंत्री का एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरा उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा की

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.