Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी : प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी : प्रधानमंत्री मोदी

    अंबाला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि यह उनकी “धाकड़” सरकार थी, जिसने अनुच्छेद 370 की दीवार को गिरा दिया और परिणामस्वरूप, कश्मीर अब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भारत की सेनाओं और सैनिकों को धोखा देने का रहा है तथा “जीप घोटाले” का जिक्र किया, जो कि कांग्रेस शासन के दौरान “पहला घोटाला” था।

    मोदी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमूह से सवाल किया, “क्या एक कमजोर सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात बदल सकती थी?”

     

     

     

    सशस्त्र बलों में हरियाणा द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हरियाणा में माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचकर चिंतित थीं।

    मोदी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “क्या अब ऐसी चीजें बंद हो गई हैं या नहीं?” इस पर रैली में जुटे लोगों ने जोर से “हां” में जवाब दिया।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार को गिरा दिया और कश्मीर अब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”

    भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र ने अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया, जिसने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार प्रदान किए थे और तत्कालीन राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

    मोदी ने कहा कि चार जून में केवल 17 दिन बचे हैं, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

     

     

     

    उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसके सहयोगियों को मतदान के पहले चार चरणों में कोई सीट नहीं मिली है।

    मोदी ने कहा कि देशभक्ति हरियाणा की रगों में दौड़ती है। उन्होंने कहा “राज्य राष्ट्र-विरोधी ताकतों को समझता है। इसलिए, हरियाणा में हर घर कह रहा है – फिर एक बार” इस पर भीड़ ने जवाब दिया, “मोदी सरकार”।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “जब देश में धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचता है।”

    उन्होंने कहा कि जिस पाकिस्तान के हाथों में पहले बम थे, अब उसके हाथों में ‘भीख का कटोरा’ है।

    मोदी ने कहा, “जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन घबरा जाता है।”

     

     

     

    हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होगा।

    रैली में उपस्थित लोगों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर, अंबाला और कुरुक्षेत्र सीट से पार्टी उम्मीदवार क्रमश: बंतो कटारिया और नवीन जिंदल शामिल थे।

    इससे पहले मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी। शनिवार को कटारिया की पुण्य तिथि थी, जिन्होंने लोकसभा में अंबाला का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी पत्नी बंतो कटारिया इस बार अंबाला सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।

    मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी : प्रधानमंत्री मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटे व्हील चेयर से हो रही परेशानी को देख विकास सिंह ने कोलकाता से मंगाकर मनीष सिन्हा को दिया बड़ा व्हीलचेयर
    Next Article सोशल मीडिया पर एक युवक के माथे में मॉफलर से बांधे पिस्टल की फोटो वायरल होते ही भगवानपुर पुलिस आई हरकत में

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.