Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दहेज न मिलने पर हैवान बना पति: पत्नी को किया गंजा, नाजुक अंगों पर डाला लाल मिर्च पाउडर
    Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    दहेज न मिलने पर हैवान बना पति: पत्नी को किया गंजा, नाजुक अंगों पर डाला लाल मिर्च पाउडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को पहले तो मारा-पीटा, फिर उसका सिर मुंडवा दिया और इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया. अब पीड़िता के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है.

     

    मामला सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शादी महुआ डांडा के निवास सलीम के बेटे रिजवान से तीन साल परहले हुई थी. शादी के बाद से ही रिजवान पीड़िता को दहेज के लिए मारता-पीटता था. और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था. शुक्रवार को भी वह गुस्से में घर आया और आते ही पीड़िता को मारने लगा. विरोध करने और गाली देने से रोकने पर वह और भड़क उठा.

     

    पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसने लात-घूसों और लाठी-डंडे से मारा. इसके बाद बाल काटने वाली मशीन लेकर महिला का सिर के बाल काट डाले और और उसे गंजा कर दिया. उसका गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी पत्नी को बदचलन बताते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया.

    अब पीड़िता के मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मारपीट, जान से मारने की धमकी, क्रूरता, छेड़छाड़ जैसे अपराधों से जुड़ी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में आरोपी पति और उसके घरवालों की तलाश कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भीषण सड़क हादसा, उजड़ गया परिवार, दूल्हा समेत छह लोगों की मौत
    Next Article सऊदी अरब में बना इतिहास, स्विमसूट पहनकर फैशन शो में शामिल हुईं मॉडल्स

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.