Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली, UP-MP समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दिल्ली, UP-MP समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली, UP-MP समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद
    नई दिल्ली. पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी अपने चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है इस दौरान यह क्षेत्र लू की चपेट में रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा है. वहीं दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47.8 डिग्री पहुंच गया. पिछले 2-3 दिनों में ही दिल्ली के तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई है. दिल्ली का नजफगढ़ का तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा है. ऐसे में लोगों को हीट वेव से बचने की जरूरत है. मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसी गर्मी में बच्चों को और वृद्धजनों को बाहर नहीं निकलना चाहिए. वहीं बाकी लोगों को अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है.

     

     

    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश जारी किया है. इसके साथ ही सरकार ने स्कूलों में तत्काल प्रभाव से समर वेकेशन का भी ऐलान कर दिया है. जिन स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान किया गया है, उनमें सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं. शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा की तरफ से जारी सर्कुलर में बताया गया कि शैक्षिणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों में 11 मई से लेकर 30 जून तक समर वेकेशन के निर्देश दिए गए हैं.

     

     

    इन राज्यों में अलर्ट- दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा है. गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग फिलहाल घरों में ही बंद हैं और कहीं आ जा भी नहीं रहे. फिलहाल बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कई हिस्सों में भी गर्मी कहर बरपा रही है.

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून निकोबार पहुंच चुका है. हालांकि मानसून को उत्तरी भारत तक आने में काफी समय भी लग सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून 31 मई तक केरल में दस्तक दे देगा. वहीं मध्य प्रदेश तक आने में इसे 15-16 दिन लग जाएंगे. इसी मानसून को राजस्थान पहुंचने में और 3-4 दिन का वक्त लग जाएगा वहीं दिल्ली में 27 जून तक मानसून के आसार बन रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता हमारे लिए लड़ रही है, भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: खरगे
    Next Article मुंबई: उड़ान भरते ही विमान से टकराए फ्लेमिंगो, 40 से ज्यादा पक्षियों की मौत

    Related Posts

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    July 19, 2026

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    July 19, 2026

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव, जाम नाले और बदहाल सड़कों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा, स्थायी समाधान की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश

    सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद एमजीएम के होमगार्ड जवानों का पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

    नाला से निकलता है रोजाना 3 सौ से ज्यादा अवैध बालू का हाईवा

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.