Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता हमारे लिए लड़ रही है, भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: खरगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    जनता हमारे लिए लड़ रही है, भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जनता हमारे लिए लड़ रही है, भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: खरगे

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के पक्ष में ‘शांत लहर’ चल रही है तथा यह गठजोड़ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में ‘‘नफरत एवं विभाजन’’ फैलाते हैं।

     

     

    कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि लोगों को लगता है कि यह लड़ाई अब लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है और वे उनकी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं।

    खरगे ने भाजपा पर राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर लोगों को बार-बार भड़काने और उन्हें ‘‘भावनात्मक रूप से लूटने’’ का भी आरोप लगाया और दावा किया कि लोग अब उसका ‘‘असली रंग समझ गए हैं।’’

    खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘देश भर में यात्रा करने के बाद हम यह महसूस कर रहे हैं कि हमारे पक्ष में ‘शांत लहर’ चल रही है। कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों को इस बार अधिक सीट मिलेंगी। हम भाजपा को सत्ता में आने के लिए आवश्यक सीट हासिल करने से रोकने में सफल रहेंगे। मुझे लगता है कि भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘केवल हम ही नहीं, बल्कि जनता भी हमारे लिए लड़ रही है। हम जिस विचारधारा को मानते हैं लोग उसका समर्थन कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। यह साफ है कि भाजपा पिछड़ जाएगी और हम आगे बढ़ेंगे।’’

     

     

    यह पूछे जाने पर कि उन्हें यह भरोसा कहां से हो रहा है तो खरगे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के प्रति लोगों की जो प्रतिक्रिया मिल रही है, लोगों ने समर्थन करना शुरू कर दिया है और उनकी विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं, इससे उनके भीतर यह विश्वास पैदा हो रहा है।

    इस लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का आह्वान सभी भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों और बोलने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए है।

    लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं जिनमें से पांच चरण संपन्न हो चुके हैं।

    खरगे का कहना था कि लोग महंगाई और बेरोजगारी से भी परेशान हैं जो इस चुनाव में दो प्रमुख मुद्दे बनकर उभरे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा पहले किए गए वादों को भी पूरा नहीं कर पाई है, चाहे वह दो करोड़ नौकरियां देना हो, विदेश से काला धन वापस लाना हो या किसानों की आय दोगुनी करना हो।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर झूठ बोलने और लोगों को बेवकूफ बनाने का भी आरोप लगाया तथा दावा किया कि लोग उनके इरादों को समझ गए हैं और अब वे उनके सामने बेनकाब हो गए हैं।

    खरगे ने कहा, ‘‘उन्होंने पहले उन्हें भावनात्मक रूप से लूटा और उन्हें उकसाया, लेकिन अब वे समझ गए हैं। वे बार-बार राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के बारे में बात कर रहे हैं…भाजपा एक हव्वा खड़ा करती है और वह कांग्रेस द्वारा अतीत में किए गए कार्यों की सराहना भी नहीं करती।’’

     

     

     

    उन्होंने क्षोभ जताते हुए कहा, ‘‘वे मुर्गी, भैंस, मंगलसूत्र, जमीन की बात करते हैं। क्या एक प्रधानमंत्री को इस तरह की बात करनी चाहिए?’’

    इस चुनाव में आरक्षण और संविधान को दो प्रमुख चुनावी मुद्दों के रूप में उभरने की पृष्ठभूमि में खरगे ने कहा कि यह सवाल नहीं है कि कौन जीत रहा है।

    उनका कहना था, ‘‘यह किसने कहना शुरू किया कि संविधान को बदलने के लिए हमें दो-तिहाई बहुमत चाहिए और 400 पार चाहिए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी आरक्षण की बात की है। वे संविधान में जो लिखा है उसे हटा नहीं सकते, लेकिन उन्हें लागू नहीं कर रहे हैं। वे संविधान बदलना चाहते हैं, क्योंकि वे वहां अपने और आरएसएस के लोगों को नियुक्त करना चाहते हैं, जो योग्य भी नहीं हैं, इसलिए हम कहते हैं कि भाजपा संविधान में लिखी बातों का पालन नहीं कर रही है।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘वे (भाजपा) लोकतंत्र को भी स्वीकार नहीं करते, क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। उन्होंने ऐसा कहां नहीं किया है? वे लोकतांत्रिक मार्ग का अनुसरण नहीं करते और संविधान के अनुसार काम नहीं करते।’’

    खरगे ने कहा, ‘‘ इसीलिए हम संविधान और लोकतंत्र को बचाने का आह्वान करते हैं, क्योंकि यह सभी के मौलिक अधिकारों को बचाएगा।’’

     

     

     

    राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर अंकुश लगाया जा रहा है और संविधान को बचाने का मतलब सभी भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाना है।

    उन्होंने कहा, ‘‘वे लोकतंत्र को दबा रहे हैं और संविधान का विरोध कर रहे हैं, इसलिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है – बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और प्रिंट मीडिया से लेकर टेलीविजन और यहां तक ​​कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं तक के लिए।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि चुनाव हो रहे हैं, विपक्षी नेताओं को धमकाया जा रहा है, परेशान किया जा रहा है और सलाखों के पीछे डाल दिया जा रहा है, उन्हें प्रचार करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है।

    उन्होंने दावा किया, ‘‘ ये चीजें लोकतंत्र में अच्छी नहीं हैं। एक अधिनायकवादी शासन लागू किया जा रहा है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय में 9 वर्षो से कार्यरत 892 व्यावसायिक प्रशिक्षक होगें बेरोजगार
    Next Article दिल्ली, UP-MP समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद

    Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.