Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिर स्वाति मालीवाल प्रकरण के पीछे का क्या है सच ?
    Headlines राष्ट्रीय संपादकीय

    आखिर स्वाति मालीवाल प्रकरण के पीछे का क्या है सच ?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संपादकीय

    आखिर स्वाति मालीवाल प्रकरण के पीछे का क्या है सच ?
    स्वाति मालीवाल से संबंधित मामला लगातार तूल पकड़ रहा है, जो आम आदमी पार्टी के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल का पीए बिभव कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके बाद सियासत और बढ़ गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार उसकी गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी आम आदमी पार्टी पर और ज्यादा हमलावर हो गई है।

     

    आम आदमी के लिए मुश्किल इस बात की भी है कि स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक करती है कि उनके शरीर पर चोट के निशान हैं, इन सबके बावजूद कुछ वाजिब सवाल तो दिल्ली की पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष पर भी उठते हैं। खासकर, एफआईआर देरी से दर्ज कराने के मामले में। दरअसल, स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई को कथित मारपीट हुई थी। उनका कहना है कि वे सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं, लेकिन वहां पर बिना किसी उकसावे के केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। 7-8 थप्पड़ मारे, लात-घूसे चलाए, सिर पटका और धक्का मुक्की तक की। स्वाति के ही मुताबिक उन्होंने सीएम आवास से ही पुलिस को फोन लगा दिया था, अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी भी दी।

     

    अब अगर सोचा जाए तो स्वाति को तुरंत ही एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए थी। वे तो पुलिस थाने तक गई भी थीं, लेकिन बताया गया कि बिना शिकायत लिखाए वे वापस भी चली गईं। सवाल यह है कि अगर, मारपीट हुई थी तो बिना शिकायत के कैसे वापस चली गईं ? हैरानी की बात यह भी है कि पुलिस तो इंतजार करती रह गई, लेकिन स्वाति को ही एफआईआर दर्ज करवाने में तीन दिन लग गए। अब उन तीन दिनों में ऐसा क्या हुआ, क्या स्वाति पर कोई दबाव था, स्वाति आगे की रणनीति बता रही थीं, किसी को कुछ नहीं पता ?
    आम आदमी पार्टी इस समय स्वाति मालीवाल को लेकर ये सवाल उठा रही है कि 13 मई को जब वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से बाहर निकली थीं तो वह लड़खड़ा नहीं रही थीं, जबकि वह तो काफी आराम से चली गई थीं, लेकिन 17 मई को जब मेडिकल हुआ तो वह लड़खड़ाते हुए बाहर निकलीं। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के सामने भी यही सवाल उठाया कि स्वाति मालीवाल के साथ अगर, इतनी मारपीट हुई थी तो वे आखिर कैसे इतनी आराम से बाहर निकल गईं, तब क्यों उन्हें चलने में कोई दिक्कत नहीं हुई? अब ये सवाल भी इसलिए उठ रहा है क्योंकि अभी तक 13 मई की घटना का पूरा वीडियो सामने नहीं आया है, जो वीडियो सामने आया भी है, उसमें ऐसा कुछ नहीं दिख रहा जो स्वाति ने दावा किया है।

     

     

    उधर, 13 मई का जो वीडियो सामने आया है, उसमें तो स्वाति सोफे पर बैठी हुई थीं, दो कर्मचारी उनसे बात कर रहे थे। कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे थे कि मैडम आप बाहर चलिए, वही स्वाति कह रही थीं कि मैंने 112 पर कॉल कर दिया है, एसएसपी को यही बुलाइए। इस पर कर्मचारी कह रहा था कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, आप बाहर चलिए, आप तो पढ़े-लिखे हैं, आपके साथ हम ऐसे नहीं कर सकते हैं।
    उस वीडियो के आखिर में स्वाति ने जरूर बिभव को लेकर कुछ अपशब्द बोले हैं। यानी कि जो वीडियो में अभी तक दिखा है, बिभव की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। इस समय सभी के लिए सिर्फ उतना ही सच है जितना स्वाति मालीवाल ने बताया है। चिंता की बात यह है कि पुलिस को अभी तक उस घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है।
    इस पूरे विवाद में एक सवाल पीछे छूट चुका है, आखिर स्वाति मालीवाल 13 मई को अचानक से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने आई क्यों थीं? उन्होंने जो शिकायत भी दर्ज करवाई, उसमें उस मुलाकात के कारण को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया, ऐसे में किस उकसावे में हमला हुआ, किस उकसावे में बिभव ने कथित मारपीट की, ये साफ नहीं हो पा रहा है। अगर स्वाति के आने का कारण पता चल जाए, तो इस पूरी घटना की असल और सच्ची कहानी सभी को पता चल सकती है।

     

     

    यह सवाल ज्यादा जरूरी इसलिए भी है, क्योंकि स्वाति मसलीवाल पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी के साथ ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं पड़ रही थीं। केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर उनकी जमानत तक, किसी भी मुद्दे पर उनकी तरफ से कोई बयानबाजी नहीं हुई। ऐसे में, अचानक से क्यों उन्हें केजरीवाल से मिलने की जरूरत पड़ी, उस मुलाकात का कारण क्या था, इसका जवाब आना जरूरी है।
    बता दें कि स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की सांसद हैं, एक समय तो अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद भी मानी जाती थीं, लेकिन अब उनकी भूमिका सिर्फ महिला अधिकारों की रक्षा करने वाली एक शख्सियत तक सीमित रह गई है। उन्हें आम आदमी पार्टी में वो प्रमोशन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद उन्होंने की होगी। इसी वजह से आम आदमी पार्टी खुद यह सवाल उठा रही है- क्या स्वाति मालीवाल किसी दबाव में हैं, क्या वे इस बार बीजेपी के इशारों पर ये सबकुछ कर रही हैं? आतिशी ने जिक्र कर दिया है कि स्वाति मालीवाल कुछ पुराने मामलों में फंसी हुई हैं, शायद इस वजह से वे दबाव में आ गई हों और उन्होंने इस विवाद को हवा दी, लेकिन इस प्रकरण में दोनों ही पक्ष घिरे हुए। आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किल इसीलिए है, क्योंकि देश में आम चुनाव चल रहे हैं और इस प्रकरण का निश्चित ही आम आदमी पार्टी को नुकसान झेलना पड़ेगा।

    आखिर स्वाति मालीवाल प्रकरण के पीछे का क्या है सच ?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में डिमना बस्ती के हयात नगर में पदयात्रा निकाल कर किया नुक्कड़ सभा का आयोजन
    Next Article साकची में ड्रीम भांगड़ा डांस स्टूडियो उद्घाटित

    Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.