Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी के आवास पहुंचे सांसद विद्युत .
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी के आवास पहुंचे सांसद विद्युत .

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी के आवास पहुंचे सांसद विद्युत .
    जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित नेता डी डी त्रिपाठी के खड़ंगाझाड़ आवास पर पहुंचकर सांसद विद्युत महतो ने संगठन हित में कार्य करने और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने का आग्रह किया ।त्रिपाठी ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी की सोच में ही निहित है। उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो को आस्वस्थ किया की उनके क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पहले स्थान पर रहेंगी। संगठन को लेकर उनके मन में कोई ग्लानि अथवा द्वेष कभी भी नहीं रहा है।

     

     

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यक्तिगत कुंठा और किंचित परिस्थिति जन्य गलत साक्ष्य को आधार बनाकर उनके ऊपर कारवाई की गई थी जो निहायत ही गैर सांगठनिक कार्य था। त्रिपाठी ने कहा कि वे कतई निराश नहीं है।और विगत 5 वर्षों में भी उन्होंने संगठन के हित में सतत् कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। संगठन के लिए उनका जीवन पहले भी समर्पित था और आज भी है। यह अलग बात है कि संगठन ने पद मुक्त किया है। लेकिन कार्यकर्ता का जो धर्म है उसके निर्वाह में कोई निष्कासन बाधक नहीं बन सकता।

     

     

     

    हमारा उद्देश्य भय भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में ही निहित था और रहेगा । इस क्रम में कोई भी चुनौती हमें स्वीकार पहले भी था और आज भी हैं। संगठन भी इस बात को बहुत अच्छी तरह जानता है कि मैं कभी भी व्यक्तिगत हित को संगठन हित के ऊपर नहीं माना। वे संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। मैंने मजदूरो की लड़ाई और अंतिम व्यक्ति की सेवा में स्वयं को समर्पित किया है।और मैं समझता हूं कि उस वक्त संगठन शीर्ष पर बैठे लोगों को यह बात नागवार गुजरी थी ।और यही आधार मेरे निष्कासन का बना था । लेकिन मैं न कल निराश था ना आज हूं और न कल रहूंगा।

     

     

    मुझे पार्टी की नियमों और नीतियों पर अटूट विश्वास है । मैं पूरी शक्ति से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अपनी ताकत झोकूंगा । इस अवसर पर डीडी त्रिपाठी के आवास पर उनके समर्थन में सैकड़ो महिलाएं और कई वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ काल के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। जिन्होंने सांसद का स्वागत किया और यह आस्वस्थ किया कि श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में वे भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article बहरागोड़ा : इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी सौरभ विष्णु ने कहा कि एक बार सांसद बन जाने से 5 साल तक पूरे इतिहास लिखेंगे

    Related Posts

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.