भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2023” की रैंकिंग जारी ,जमशेदपुर अधिसूचित् क्षेत्र समिति सफलता का लहराया परचम भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2023” की रैंकिंग जारी हो गई है । विगत वर्ष की तरह जमशेदपुर अधिसूचित् क्षेत्र समिति सफलता का परचम लहराते हुए पॉपुलेशन कैटेगरी के (1 -10 lakh) श्रेणी के शहरों में झारखंड राज्य में 2019 से अब तक 5वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही अपने ही पॉपुलेशन कैटेगरी में 43वां स्थान और भारत में 4500+ शहरों में 78वां स्थान प्राप्त…
Author: Devanand Singh
22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’ है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के पश्चात यह शुभ बेला आई है। इस उपलक्ष्य में देशभर में जश्न और रामलला के स्वागत की तैयारियां ज़ोरों पर है. लोग घरों और निकटतम मंदिरों, धार्मिक स्थलों को दिव्य स्वरूप में सजाने में जुटे हैं. इस ऐतिहाासिक दिन को “राम उत्सव” की संज्ञा देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने झारखंड…
गढ़वा हथियार सहित हत्या में शामिल मुखिया पति सहित दो गिरफ्तार गढ़वा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद के हत्या में शामिल मुख्य साजिश करता फरठिया पंचायत के मुखिया पति शहंशाह आलम और शूटर मुख्तार अंसारी को को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया हैं। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि इस पूरे हत्या कांड में मृतक के सालों सहित पारिवारिक लोग ही शामिल हैं।पूर्व में इस कांड से जुड़े तीन लोगो को गिरफ्तार कर के भेजा जा चूका हैं।इस कांड में शामिल दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही हैं।
युवा दिवस को समर्पित पीएसएफ के योद्धा नवनीत कुमार सिंह ने एसडीपी रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद जी को किया नमन. युवा दिवस को समर्पित निभाया मानव धर्म. आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आह्वान पर, स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती यानी युवा दिवस के नाम समर्पित करते हुए, पीएसएफ के नियमित रक्तवीर योद्धा नवनीत कुमार सिंह ने, गम्भीर बीमारी से जूझ रहे अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए अपना पांचवां एसडीपी रक्तदान करते हुए 18 बां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण कर लिया. इसी एसडीपी रक्तदान…
सीटी बजाते ही स्कूल के लिए निकल पड़ते हैं बच्चे *जमशेदपुर * सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और ड्रॉप आउट रोकने के लिए शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार की अभिनव पहल प्रयास कार्यक्रम अब रंग लाने लगा है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ रही है। कार्यक्रम के तहत बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। बच्चों के घरों में जाकर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हैं। अधिक दिनों तक अनुपस्थित रहने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की भी मदद ली जाती है। प्रयास कार्यक्रम जो स्कूल आने के…
आज यूथ इंटक के तत्वाधान राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में कदमा स्थित बागे बस्ती में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंड को मध्यनजर रखते हुए 55 जरूरतमंदों वृद्धा, विधवा, असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलते ही सारे लोगों का चेहरा खिल उठा। इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी ने शेष बचे लोगों को भी टुसू पर्व तक कंबल देने का आश्वासन दी है। उन्होंने बहुत जल्द शिविर लगाकर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन भी बनवाने का आश्वासन दी है। इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय…
पूजित अक्षत वितरण अभियान में दिनेश कुमार ने दी सेवा, पतंजलि योग महिला समिति सहित 250 से अधिक घरों में किया अक्षत वितरण अयोध्या के पूजित और पवित्र अक्षत वितरण कार्यक्रम में गुरुवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सेवा दिया. इस क्रम में न्यू सितरामडेरा में 250 से अधिक घरों में अक्षत वितरण किया गया और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया. इससे पूर्व पतंजलि योग महिला समिति के कार्यालय में भी अक्षत वितरण हुआ. महिला कार्यकर्ताओं ने आरती, तिलक और फूल वर्षा कर अक्षत वितरण करने पहुचें सेवादारों का अभिनंदन किया.…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने औपचारिक मुलाकात की मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर ने औपचारिक मुलाकात की । झारखंड कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के साथ श्री मीर की यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर राज्य के ताजा राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों एवं विषयों पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर , राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री…
रांची स्थित मोराबादी संगम गार्डन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता जी के साथ। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जनाब गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला। उपरोक्त बैठक में फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में होने वाली श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा तय की गई।
झारखंड का निर्माण नहीं, बिहार का बंटवारा हुआ था , वृहत्तर झारखंड का सपना आज भी अधूरा : आनंद मोहन पूर्व सांसद आनंद मोहन व् लवली आनद ने अपने निजी झारखण्ड दौरे के बीच राष्ट्र संवाद से बात करते हुए कहा की ” सर्वप्रथम हम आप सबको नव वर्ष की मंगल कामनाएं देते हैं। नया साल झारखंड सहित आप सबकी जिंदगी में सुख ,शांति और समृद्धि लाए, यह कामना है। यह झारखंड का निर्माण नहीं, बिहार का बंटवारा था। जिन्होंने “वृहत्तर झारखंड” का सपना देखा था, वह कुछ और था।जिसमें बिहार के साथ – साथ उड़ीसा , बंगाल…
