इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य की मुख्य परीक्षा में जनजातीय भाषा विषय पर पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के विरोध में छात्र हुए एकजुट चाईबासा:- इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य की मुख्य परीक्षा में जनजातीय भाषा विषय पर पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के विरोध में छात्र एकजुट हो गए हैं, छात्रों का आरोप है कि झारखंड सरकार के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 15जून को आयोजित हुई परीक्षा में जनजातीय भाषा की परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्नों को पूछा गया जो की नैतिक आधार पर सही नहीं है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है…
Author: Devanand Singh
इम्फाल से राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे लखनऊ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। गांधी मंगलवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल से विमान के जरिये यहां पहुंचे और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए। रायबरेली राज्य की राजधानी से करीब 80 किलोमीटर दूर है। गांधी ने रायबरेली…
रूस में हिंदी गानों पर हुआ पीएम मोदी का स्वागत: पुतिन ने प्राइवेट घर में रखा डिनर रूस के मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी अपने होटल के लिए रवाना हुए. होटल के बाहर कुछ रूसी नागरिक ‘हरे राम हरे कृष्णा’ भजन गाते हु दिखाई दिए. रूसी कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर डांस किया. भारतीय परिधान पहने एक युवा रूसी बच्ची अन्य लोगों के साथ भांगड़ा…
न्यायालय ने हाथरस भगदड़ की जांच का अनुरोध करने वाली याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि हाथरस के भगदड़ मामले की जांच का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गयी है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘मैंने कल ही याचिका को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।’’ याचिकाकर्ता और वकील विशाल तिवारी ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। जनहित याचिका में भगदड़…
बलिया में दो गुटों की हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आयी महिला की मौत, दो अन्य घायल बलिया: बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आयी एक महिला की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में दो युवक भी घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के रसड़ा कस्बे के उत्तर पट्टी मोहल्ले में सोमवार की रात धनजी राजभर उर्फ गोलू राजभर…
असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 18.80 लाख लोग अब भी प्रभावित गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में छह और लोगों की मौत हो जाने से इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तथा…
Paris Olympics: एल्ड्रिन, अंकिता ने इस आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया पेरिस ओलंपिक को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी एथलीट इसमे अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बीच लंबी कूद के भारतीय एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन और 5000 मीटर की धाविका अंकिता ध्यानी ने भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इन दो एथलीटों ने विश्व रैंकिंग कोटे के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया जिससे भारतीय एथलेटिक्स टीम में सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी।…
भारी बारिश के चलते यूपी-उत्तराखंड के बीच चलने वाली कई ट्रेनें हुईं निरस्त लखनऊ. बारिश की वजह से लालकुआं स्टेशन यार्ड और खटीमा-टनकपुर खंड पर भारी पानी भर गया है. ऐसे में रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें ट्रेन नंबर – 05062/ 05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, गाड़ी नम्बर- 05341/05342 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी भी शामिल हैं. ये ट्रेनें नहीं चलेंगी – 05394/05393 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी – 15036/15035 काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस – 25035/25036 रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस – 05336 कासगंज-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, – 05383/05384 लालकुआं -काशीपुर-लालकुआं अनारक्षित…
समय कम है लेकिन इरादे मजबूत :स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समय कम है लेकिन इरादे मजबूत है , काम करने की इच्छा हो तो समय बाधा नही बन सकती है …… स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने जे बाद मीडिया से बात करते हुए कहा की मेरा विभाग मानवता का विभाग है , लोगो को बेहतर सेवा मिल सके , हर कोई स्वास्थ रहे ही कामना करता हु …..कई परिक्रिया को सरल करने जा रहे , जिससे लोगो को लाभ हो बन्ना गुप्ता , स्वास्थ्य मंत्री ,झारखण्ड*
मानगो : ब्राउन शुगर बेच रहे युवक गिरफ़्तार जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 के पास सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेच रहे एक युवक को पकड़ा. पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय केसरी तंतुबाई बताया. तलाशी के क्रम में पुलिस ने विजय के पास से कुल 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. विजय मानगो के कुमरुम बस्ती का रहने वाला है. डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विजय को गिरफ्तार किया गया. मौके पर फोटोग्राफी कर सामान को जब्त किया…
