Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Paris Olympics: एल्ड्रिन, अंकिता ने इस आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    Paris Olympics: एल्ड्रिन, अंकिता ने इस आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Paris Olympics: एल्ड्रिन, अंकिता ने इस आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया
    पेरिस ओलंपिक को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी एथलीट इसमे अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बीच लंबी कूद के भारतीय एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन और 5000 मीटर की धाविका अंकिता ध्यानी ने भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इन दो एथलीटों ने विश्व रैंकिंग कोटे के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया जिससे भारतीय एथलेटिक्स टीम में सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी।

     

     

    लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एल्ड्रिन और अंकिता का नाम विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) द्वारा प्रकाशित नवीनतम सूची में शामिल है। राष्ट्रीय महासंघों ने अंतरराष्ट्रीय संस्था को अपने उन एथलीटों के बारे में सूचित किया जो कट बनाने के बावजूद विभिन्न कारणों से पेरिस में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। इसी तरह का उदाहरण भारत के शीर्ष लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर का है, जिन्हें 8.27 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से सीधे प्रवेश करने के बावजूद चोट के कारण खेलों से बाहर होना पड़ा।

     

     

    एल्ड्रिन सूची में 31वें स्थान पर हैं, जबकि 32 खिलाड़ी ओलंपिक में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भाग लेंगे। अंकिता को 42वें स्थान पर रखा गया जो अंतिम रैंकिंग स्थान है। दो जुलाई को दोनों ही क्वालीफिकेशन ब्रैकेट से बाहर थे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि दोनों को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, हां, ये दोनों विश्व रैंकिंग के जरिए सूची में शामिल हुए हैं और उन्हें ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

     

     

    भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने चार जुलाई को 28 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद कहा था कि राष्ट्रीय महासंघ की चयन समिति ने फैसला किया है कि जो भी बाद में पेरिस खेलों के लिए क्वालिफाई करेगा, उसे टीम में शामिल किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश के चलते यूपी-उत्तराखंड के बीच चलने वाली कई ट्रेनें हुईं निरस्त
    Next Article असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 18.80 लाख लोग अब भी प्रभावित

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.