Author: Devanand Singh

सेंट्रल ट्रेड यूनियन की बैठक,अहम् विषयों पर हुई चर्चा जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य मे सक्रिय तमाम सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन की बैठक शनिवार को संपन्न हुई, जिसमे आगामी दिनों मे मजदूर हितों को लेकर किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई, खासकर इसमें न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने पर चर्चा की गई. संयुक्त बैठक के उपरांत ऐटक की अलग से बैठक हुई जहाँ की अहम् विषयों पर चर्चा की गई, बैठक मे प्रदेश ऐटक के महामंत्री अशोक यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे, ऐटक के प्रदेश सचिव अम्बुज ठाकुर ने बताया की न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने…

Read More

रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव के अंतर्गत आज महाविद्यालय के परिसर में कुल 96 पौधे लगाए गए। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में आज वन महोत्सव के अंतर्गत वृहद तौर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 96 पौधे लगाए गए जिसमें केला ,अमरूद ,नींबू ,आम ,डागर फूल, शीशम, लीची ,कटहल, सागवान , करी पत्ता, अंजीर ,तेजपत्ता ,इलाइची इत्यादि पौधे सम्मिलित थे । यह वृक्षारोपण रंभा शैक्षणिक संस्थान और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीतिक षड़यंत्र के शिकार: सुनीता केजरीवाल नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल को) “गहरी राजनीतिक साजिश” का शिकार बनाया गया और ईडी ने एक गवाह के झूठे बयान के आधार पर आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी (एमएसआर) के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया था। तेदेपा सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल है। सुनीता केजरीवाल…

Read More

अयोध्या की तरह गुजरात में भी भाजपा को हराएगी कांग्रेस : राहुल गांधी अहमदाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसी तरह हराएगी, जैसे उसने हालिया लोकसभा चुनाव में अयोध्या में उसे हराया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी…

Read More

चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत गोपेश्वर : उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में हुई है। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से…

Read More

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 जयंती के अवसर पर जमशेदपुर महानगर के द्वारा भाजपा कार्यालय में चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला की ओर से जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 जयंती के अवसर पर जमशेदपुर महानगर के द्वारा साकची भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई । वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा अब तक के जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी जिला के जिला अध्यक्षों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यालय के बगल…

Read More

प्रशासनिक चूक से सबक नहीं लिया गया तो भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं होंगी: अखिलेश लखनऊ, छह जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अगर हाथरस में हुई भगदड़ की घटना में प्रशासनिक चूक से सबक नहीं लिया गया तो भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं और होंगी। यादव ने अरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार भगदड़ की घटना में मामूली गिरफ्तारियां करके अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। इस हादसे में 121 लोगों की जान चली गई थी। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,…

Read More

समस्याओं से निजात पाने के लिए हाथरस के ‘भोले बाबा’ जैसे व्यक्तियों के पाखंड से गुमराह न हों:मायावती लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने गरीबों, दलितों और पीड़ितों को शनिवार को सलाह दी कि वे गरीबी और अन्य सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हाथरस के ‘भोले बाबा’ जैसे व्यक्तियों के पाखंड से गुमराह न हों। मायावती ने कहा कि हाथरस कांड में ‘भोले बाबा’ सहित जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे अन्य स्वयंभू बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई जरूरी है। बसपा प्रमुख ने शनिवार को ‘एक्स’…

Read More

हाथरस हादसा: मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को STF ने किया गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया. मधुकर पर एक लाख का इनाम था. मधुकर हादसे के बाद से ही फरार था. यूपी एसटीएफ की टीम दिल्ली के नजफगढ़ के एक अस्पताल में पहुंची थी. अस्पताल से ही देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, बाबा सूरजपाल के वकील होने का दावा करने वाले सीनियर एडवोकेट एपी सिंह ने दावा किया कि मधुकर ने एसटीएफ के सामने सरेंडर…

Read More

जम्मू से 5,800 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना जम्मू,: अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ,…

Read More