Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलिया में दो गुटों की हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आयी महिला की मौत, दो अन्य घायल
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    बलिया में दो गुटों की हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आयी महिला की मौत, दो अन्य घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बलिया में दो गुटों की हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आयी महिला की मौत, दो अन्य घायल

    बलिया: बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आयी एक महिला की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में दो युवक भी घायल हो गए।

     

     

    पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के रसड़ा कस्बे के उत्तर पट्टी मोहल्ले में सोमवार की रात धनजी राजभर उर्फ गोलू राजभर और अन्य की अभिषेक राजभर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई।

    सीओ ने बताया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आयी महिला रमावती देवी (60) को भी गंभीर चोटें आ गयी। इस सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने रमावती को मृत घोषित कर दिया।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में धनजी राजभर उर्फ गोलू राजभर और आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। धनजी राजभर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

    सीओ ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर अभिषेक राजभर की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 18.80 लाख लोग अब भी प्रभावित
    Next Article न्यायालय ने हाथरस भगदड़ की जांच का अनुरोध करने वाली याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.