आप विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्य ठप हो गए हैं। तंवर ने कहा कि विकास कार्यों के अभाव और पानी एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के कारण दिल्ली ‘नरक’ में तब्दील हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आनंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर…
Author: Devanand Singh
अयोध्या में बाहरी लोगों को जमीन बेची गई, अरबों रुपये का घोटाला हुआ: अखिलेश यादव लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में बाहरी लोगों को जमीन बेचे जाने को लेकर बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वहां अरबों रुपये का भूमि घोटाला हुआ है। उन्होंने इन भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग की। यादव ने यह टिप्पणी ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित एक समाचार पर प्रतिक्रिया देते हुए की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा,”जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है, उससे ये सच…
‘हिट-एंड-रन’ मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: शिंदे मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिंदे का यह बयान उन आलोचनाओं के बीच आया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी उनकी पार्टी के नेता का बेटा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी का समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। शिंदे ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जो भी दोषी…
मंत्री दीपक बिरूवा ने किया न्याय पंच कार्यालय का लोकार्पण चाईबासा: झारखंड सरकार के जनजातीय कल्याण और परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने बुधवार को चाईबासा में कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय पंच कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मझगांव विधायक निरल पुरती और जिला परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन भी मौजूद रहीं। इस भवन का निर्माण 75 लाख 87 हजार रुपए की लागत से किया गया है। न्याय पंच व्यवस्था की फिर से शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा के विधायक और मंत्री दीपक बिरूवा की पहल पर की…
मंत्री दिपक बिरुवा को छात्रवृत्ति राशि नहीं मिला ,दो छात्र नेटवीट् कर लगाई गुहार गुड़ाबांदा प्रखंड,बहरागोड़ा प्रखण्ड के के छात्र दिपांकर दलाई, सुशांत पात्र ने छात्रवृत्ति बकाया होने के कारण बुधवार को टवीट् के माध्यम से कल्याण विभाग के मंत्री दिपक बिरुवा, आदिवासी एवं कल्याण विभाग के कॉमिसोनार अजय नाथ झा, उपायुक्त , डीडीसी, पूर्व विधायक कुणाल षांडगी को टेक करते हुए गुहार लगाया छात्र ने बताया कि करीब दो साल से विभागों की लापरवाही छात्र सरकारी कार्यालयों में दौड़ रहें हैं राज्य सरकार के मंत्री जी आग्रह किया जल्द से जल्द छात्रवृत्ति भुगतान करने के विभागों…
चाकुलिया: जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना अंतर्गत दक्षिणशोल गांव निवासी 65 वर्षीय हीरामणि मंडी को बुधवार तड़के जंगली हाथी ने उस वक्त कुचलकर मौत के घाट उतार दिया जब महिला खुले में शौच के लिए जा रही थी. हालांकि आनन- फानन में परिजन महिला को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना बुधवार तड़के 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की वृद्ध हीरामणि हर दिन की तरह बुधवार को…
कांके रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में ईडी की दबिश, कागजात खंगालने में जुटी टीम रांचीः जमीन घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर से अपनी दबिश दी है. फरार जमीन कारोबारी कमलेश कुमार से जुड़े मामले में एजेंसी कांके के रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में सर्च कर रही है. दस से ज्यादा वाहनों में सवार ईडी की टीम कांके में कई स्थानों पर कागजात खंगालने में जुटी है. कमलेश से जुड़ा है मामला फरार चल रहे कमलेश कुमार के द्वारा कई जमीनों का नेचर बदलकर उसे बेचे जाने की शिकायत पूर्व में भी दर्ज की गई थी.…
पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों द्वारा बुलाए गए आहूत कोल्हान बंद से आम जनजीवन अस्त व्यस्त चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों द्वारा बुलाए गए आहूत कोल्हान बंदी का बुधवार को सोनुआ, गोइलकेरा, मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में व्यापक असर देखने को मिला. जहां बंद से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. हालांकि माओवादीयों ने बंद के दौरान प्रेस की गाड़िया, एंबुलेंस, दूध सप्लाई और हॉस्पीटल की आपातक़ालीन सेवा को मुक्त रखा है. वहीं बंद के दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा हावड़ा- मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित मनोहरपुर और जराईकेला स्टेशन के मध्य थर्ड रेल लाईन के पोल संख्या…
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा जिला मुख्यालय समक्ष धरना जमशेदपुर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा वादा निभाओ अस्थाई करो के नारे के साथ राजभर के सभी जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया गया वही धरना का नेतृत्व कर रहे सुरई हेंब्रम ने बताया कि पिछले 17 सालों से तमाम मनरेगा कर्मी अति अल्प मानदेय पर अपनी सेवा दे रहे हैं राज्य के सभी मनरेगा कर्मी अस्थाई निवासी है राज्य सरकार के आश्वासन के बाद भी इन सभी मनरेगा कर्मियों का अस्थाईकरण अब तक नहीं हो सका है वही देश के कई…
उन्नाव में बड़ा हादसा, दूध कंटेनर से भिड़ी डबल डेकर बस, 18 की मौत उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है. लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में डबल डेकर बस पीछे से कंटेनर में जा घुसी. इस हादसे में 18 की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस बुधवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई है. इस घटना के बाद…
