Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांके रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में ईडी की दबिश, कागजात खंगालने में जुटी टीम
    Breaking News Headlines झारखंड

    कांके रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में ईडी की दबिश, कागजात खंगालने में जुटी टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांके रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में ईडी की दबिश, कागजात खंगालने में जुटी टीम
    रांचीः जमीन घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर से अपनी दबिश दी है. फरार जमीन कारोबारी कमलेश कुमार से जुड़े मामले में एजेंसी कांके के रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में सर्च कर रही है. दस से ज्यादा वाहनों में सवार ईडी की टीम कांके में कई स्थानों पर कागजात खंगालने में जुटी है.

     

    कमलेश से जुड़ा है मामला

    फरार चल रहे कमलेश कुमार के द्वारा कई जमीनों का नेचर बदलकर उसे बेचे जाने की शिकायत पूर्व में भी दर्ज की गई थी. इस मामले में कांके के ब्लॉक ऑफिस की भूमिका भी काफी संदिग्ध रही है. एजेंसी के अधिकारियों ने कांके स्थिति चामा के ग्रामीणों से भी जमीन को लेकर उनका बयान दर्ज किया है. कमलेश कुमार के द्वारा फर्जी डीड बनाकर कई ग्रामीणों की जमीन भेज दी गई है. इस मामले में एजेंसी के द्वारा ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया है. कांके रिसॉर्ट भी कमलेश कुमार का ही बताया जाता है. वहां भी ईडी की टीम ने अपनी दबिश दी है.

     

     

    शेखर कुशवाहा के बयान पर कार्रवाई

    फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाले सिंडिकेट से जुड़े शेखर कुशवाहा ने कमलेश कुमार के द्वारा बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके इलाके में कई जगहों पर जमीन के फर्जी दस्तावेजों के सहारे इसे हड़पने की जानकारी दी थी. मामला सामने आने के बाद जून महीने में ईडी ने समन कर कमलेश कुमार को रांची जोनल आफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन बजाय ईडी के समन पर उपस्थिति के कमलेश फरार हो गया था.

     

     

     

    जिसके बाद 21 जून की दोपहर 12 बजे ईडी की टीम कांके रोड के चांदनी चौक स्थित एस्ट्रो ग्रीन स्थित फ्लैट पहुंची. ईडी की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन टीम के पहुंचने के ठीक पहले कमलेश वहां से निकल गया था. स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ईडी ने इस फ्लैट को सर्च किया, तब मौके से 100 जिंदा कारतूस और एक करोड़ नकदी बरामद की गई थी. मौके से एजेंसी ने जमीन से जुड़े दस्तावेज समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए थे. 21 जून से ही कमलेश फरार चल रहा है.

    पुलिस हाउसिंग के नाम पर जमीन बेची, कांके रिसॉर्ट में भी हिस्सेदारी

    कमलेश कुमार पूर्व में कांके में बीएयू की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में जेल जा चुका है. कांके पुलिस ने इस मामले में उसे जेल भेजा था. जानकारी के मुताबिक, गैर मजरूआ जमीन के दस्तावेजों में हेरफर कर कमलेश ने राज्य के कई पुलिस अफसरों को भी जमीन बेची थी. इसमें पूर्व डीजीपी डीके पांडेय से जुड़ा मामला काफी चर्चित रहा था. कमलेश के खिलाफ गोंदा थाने में भी ठगी का केस दर्ज है. ईडी को जानकारी मिली है कि कांके रिसॉर्ट में भी कमलेश की हिस्सेदारी रही है.

     

     

    कैसे मिली कमलेश की संलिप्तता की जानकारी

    ईडी ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सिंडिकेट के प्रियरंजन सहाय, शेखर कुशवाहा समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल में कमलेश से चैट की बरामदगी की थी. जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आदान प्रदान के साक्ष्य ईडी को मिले थे. इसके बाद ईडी ने कमलेश कुमार को समन भेजकर बुलाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों द्वारा बुलाए गए आहूत कोल्हान बंद से आम जनजीवन अस्त व्यस्त
    Next Article चाकुलिया: जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.