Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन
    Breaking News Headlines राजनीति

    आप विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आप विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्य ठप हो गए हैं।

    तंवर ने कहा कि विकास कार्यों के अभाव और पानी एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के कारण दिल्ली ‘नरक’ में तब्दील हो गई है।

     

     

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आनंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दलितों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

    दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। आबकारी मामले में आप संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

     

     

    पटेल नगर सीट से पूर्व विधायक आनंद के साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद सहित कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थामा।

    सचदेवा और सिंह ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि दिल्ली के लोग सत्तारूढ़ पार्टी के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों से तंग आ चुके हैं और अब उसकी सरकार का अंत निकट है।

     

     

     

    आप के दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि की प्रशंसा की।

    तंवर ने कहा, ‘‘दिल्ली की हालत खराब है। एक पार्टी जो भ्रष्टाचार को खत्म करने के आंदोलन से पैदा हुई थी, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में बाहरी लोगों को जमीन बेची गई, अरबों रुपये का घोटाला हुआ: अखिलेश यादव
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने बाईक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ , चार गिरफ्तार

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.