भारत ने आकाश मिसाइल का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर अपतटीय क्षेत्र स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से नई पीढ़ी की ‘आकाश’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा बहुत कम ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण के दौरान अस्त्र प्रणाली ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने कहा, “स्वदेशी रूप से विकसित रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर, लॉन्चर, बहु कार्य…
Author: Devanand Singh
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 22 जनवरी को कर्नाटक में राम मंदिरों में विशेष पूजा करेंगे: सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि वह 22 जनवरी के बाद जब भी समय मिलेगा, भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उस दिन राज्य भर के राम मंदिरों में विशेष पूजा करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे राम मंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। हम श्री राम के दर्शन करने के लिए उनके पीछे नहीं भाग रहे हैं। हम भी राम की पूजा करते…
रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह और मकर टूसू पर्व के अवसर पर ग्रामीणों के बीच किया गया कंबल, चूड़ा-गुड़ और चप्पल का वितरण। रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में स्वामी विवेकानंद जयंती और मकर-टूसू पर्व के अवसर पर स्थानीय ग्रामीण समुदाय के बीच कंबल, चूड़ा-गुड़ और चप्पल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में विद्यार्थियों ने विवेकानंद की जीवनी को स्मरण किया । इस समारोह में विवेकानंद जी के द्वारा कहे गए विचारों को भी आपस में साझा किया गया । डॉक्टर सुमनलता ने विवेकानंद जी की जीवनी बताई। डॉक्टर दिनेश…
एक्सएलआरआई में अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक संबंध पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में दो दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक संबंध” सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्देश्य 75 वर्षों के दौरान श्रम, औद्योगिक संबंध, अनुसंधान और शिक्षा को चिह्नित करना था. यह आयोजन एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओऱ से लीड्स यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, लीड्स, यूके और फ्रेडरिक-एबर्ट-स्टिफ्टंग (एफईएस) के सहयोग से किया गया. सम्मेलन का विषय समसामयिक था, जो बदलती दुनिया में वैश्विक परिप्रेक्ष्य में श्रम और कार्य के औद्योगिक संबंध पर आधारित था. इसमें कानून, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास,…
टी.एस.यू ई.एस.एल के द्वारा बारीडीह बस्ती में पंच वर्षीय योजना में लगभग 300 मीटर सड़क बना रहा : बब्लू झा टी.एस.यू ई.एस.एल (जुस्को) के द्वारा लगभग 300 मीटर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर टाटा मणिपाल कॉलेज से बजरंग चौक तक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मनमानी कर रही है। यह चौड़ीकरण पिछले तीन-चार वर्षो से चलते आ रहा है। आज बबलू झा जिला उपाध्यक्ष ने दोबारा संज्ञान में लेते हुए जिसको के अधिकारी पोद्दार एवं मानव जी से वार्तालाप में पाया की टाटा स्टील से पेमेंट नहीं होने के कारण कार्य काफी धीमी गति से चल रही है…
सरायकेला :तमुलिया स्थित पुर्णिमा नेत्रालय के हाउसकीपिंग स्टॉफ ने खोला मोर्चा स्थायीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दिया धरना सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली के तमुलिया स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के हाउसकीपिंग स्टॉफ शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए, जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो गयी, हालांकि प्रबंधन द्वारा 24 घंटे के भीतर समाधान का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद सभी कर्मी वापस काम पर लौट गए हैं. वैसे कल तक मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. कर्मियों का कहना है कि हमलोग कई वर्षों से पूर्णिमा नेत्रालय में कार्य…
जमशेदपुर के ब्लैड मैन ने रचा एक और इतिहास यूज ब्लैड को गला कर बनाई कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, हनुमान जी की 100 केजी की गदा, डस्टबीन और अन्य सामान जी हां जमशेदपुर में ब्लैड मैन के नाम से जाने जानेवाले अखिलेश चौधरी एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है, ब्लैड मैन अखिलेश चौधरी ने पहले तो 600 क्विंटल यूज ब्लैड शहर के नाइ दुकान से जमा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया, उसके बाद 500 क्विंटल ब्लैड को गला कर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, 100 केजी का हनुमान जी की…
कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस, तीन मरीजों की मौत भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गई है। मृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है। पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक…
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि हमारा पुराना सपना पूरा हो रहा है, इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। …
स्वामी विवेकानंद की आज 161 वीं जयंती है. देश इसे युवा दिवस के रूप में मना रहा है. इधर जमशेदपुर भाजपा कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने बताया कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे. उनका टाटा स्टील के निर्माण में अहम योगदान था. जमशेदपुर से उनका गहरा नाता था. आज हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें नमन करने और उनके बताए आदर्शों पर चलने का प्रण लेने यहां एकत्रित हुए…
