Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डांगा रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डांगा रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डांगा रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डांगा रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में हमारा 2014 से 2019 तक पिछड़ रहा। इस क्षेत्र के विधायक को जीतने के लिए हमें जोर लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आप चाहते हैं कि हमारे गठबंधन का विधायक बने या हमारा भाजपा का विधायक बने।

     

    उत्साही कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का विधायक बने, आप अच्छा उम्मीदवार हमें दें। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झूठा वादा किया, 60 दिन में 30,000 नौकरी देने का वादा किया, जबकि 5 साल में 30 आदमी को भी उन्होंने नौकरी नहीं दिया है।

     

    उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जी 2 महीने के बाद मुख्यमंत्री पद में कब्जा जमा लिए। उन्होंने कहा कि हेमंत जी अगर बाकी तीन-चार महीने चंपई सोरेन को देते, तो क्या हो जाता? उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा दो सीट से 303 सीट तक पहुंची है, लेकिन आजादी के बाद आज तक जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का कोई भी प्रत्याशी विधायक नहीं बना, यह हमारे लिए चैलेंज है।

     

     

    वही कार्यक्रम में उपस्थित जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कोल्हान में एशिया का सबसे बड़ा जंगल सारंडा जंगल था, जो इस तरह से उजड़ गया है कि आज जलवायु परिवर्तन हो गया है। बारिश नहीं हो रही है और जहां राजस्थान में पेड़ पौधे नहीं थे, वहां तीन-तीन बार बाढ़ आ गई है।
    उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाए ताकि पर्यावरण भी स्वच्छ रहे और आप लोगों को फल भी मिले। जहां भी स्थान मिले पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी को आयुष्मान कार्ड दिया, मकान बनवा कर दिया, गैस चूल्हा दिया, लेकिन हेमंत सरकार गरीबों को लूटने और धोखा देने का काम कर रही है।

     

     

    उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय हम सब बंद माइंस को लगातार खुलवा रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इस दिशा में कुछ भी काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इतना मजबूत होना चाहिए कि अगर वह थाना में जाए, तो फिर थाना प्रभारी भी उसका उठ कर स्वागत करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगजनी पिड़ित दुकानदार को मुआवजा दिलाने में जे बी एन एल पहल करे:अंजुमन इस्लामिया
    Next Article 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का होगा शुभारंभ

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.