Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआरपीसी की धारा-125 के तहत मुस्लिम महिला पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार : उच्चतम न्यायालय
    Breaking News Headlines धर्म

    सीआरपीसी की धारा-125 के तहत मुस्लिम महिला पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार : उच्चतम न्यायालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीआरपीसी की धारा-125 के तहत मुस्लिम महिला पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार : उच्चतम न्यायालय
    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि एक मुस्लिम महिला आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-125 के तहत अपने शौहर से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है।

     

     

     

    शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि  यह धारा सभी शादीशुदा महिलाओं पर लागू होती है, फिर चाहे वे किसी भी धर्म से ताल्लुक रखती हों।

    न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक अलग लेकिन समवर्ती फैसला सुनाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सीआरपीसी की धारा-125, के दायरे में मुस्लिम महिलाएं भी आती हैं। यह धारा पत्नी के भरण-पोषण के कानूनी अधिकार से संबंधित है।

     

     

     

    न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, “हम इस प्रमुख निष्कर्ष के साथ आपराधिक अपील को खारिज कर रहे हैं कि धारा-125 सभी महिलाओं के संबंध में लागू होगी, न कि केवल शादीशुदा महिलाओं पर।”

    पीठ ने कहा कि भरण-पोषण दान नहीं, बल्कि शादीशुदा महिलाओं का अधिकार है और सभी शादीशुदा महिलाएं इसकी हकदार हैं, फिर चाहे वे किसी भी धर्म की हों।

     

     

     

    शीर्ष अदालत ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली मोहम्मद अब्दुल समद की याचिका खारिज कर दी। उच्च न्यायालय ने गुजारा भत्ता के संबंध में परिवार अदालत के फैसले में दखल देने का समद का अनुरोध ठुकरा दिया था।

    समद ने दलील दी थी कि एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला सीआरपीसी की धारा-125 के तहत गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है और उसे मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों को लागू करना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों ने ‘‘अनिश्चितकालीन’’ हड़ताल की घोषणा की
    Next Article उन्नाव में बड़ा हादसा, दूध कंटेनर से भिड़ी डबल डेकर बस, 18 की मौत

    Related Posts

    चलकी गांव में युवकों ने किया रावण दहन, छठे वर्ष भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    November 10, 2026

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    November 10, 2026

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चलकी गांव में युवकों ने किया रावण दहन, छठे वर्ष भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.