Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी ‘संन्यासी’ बनने के बाद अब करना चाहते हैं शादी
    Headlines सिनेमा

    ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी ‘संन्यासी’ बनने के बाद अब करना चाहते हैं शादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी ‘संन्यासी’ बनने के बाद अब करना चाहते हैं शादी
    गुरुचरण सिंह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सोढ़ी’ उर्फ ‘मिस्टर सोढ़ी’ की भूमिका निभाई थी. इस शो से उन्होंने दर्शकों के बीच काफी अच्छी पहचान बना मिली थी. हालांकि, 22 अप्रैल को लापता होने की खबरों ने पूरे देश को हैरान कर दिया था. हर कोई उनके अचानक गायब होने पर काफी शॉक्ड था. 25 दिनों के बाद वह सही सलामत वापस आ गए. इस खबर से भी उनके चाहने वाले और भी हैरान थे. ऐसे में उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने ये सब पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया. हालांकि, गुरुचरण सिंह का कहना है कि उन्होंने ये सब मजबूरी में किया.

     

     

    गुरुचरण सिंह ने कहा कि वह अपने माता-पिता के प्रभाव के कारण हमेशा आध्यात्मिक रहे हैं. जब वह उदास महसूस कर रहे थे, तो उन्होंने भगवान की ओर रुख किया और आध्यात्मिक यात्रा शुरू की. उनके बयान के अनुसार, 25 दिनों तक वह संन्यासी बनने की राह पर थे और उन्होंने वापस आने की कोई योजना नहीं बनाई थी. हालांकि, भगवान के एक संकेत ने उन्हें घर लौटने के लिए प्रेरित किया.

     

     

    गुरुचरण सिंह के अचानक गायब होने पर कई लोगों ने माना कि उनका गायब होना एक पब्लिसिटी स्टंट था और कहा कि अगर उन्हें पब्लिसिटी चाहिए होती तो वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपने काम के बकाया भुगतान (पे) के बारे में बात कर सकते थे. इस मामले पर कोई इंटरव्यू भी दे सकते थे. ऐसा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. गुरुचरण सिंह इस सवाल का जवाब देते हुए ने कहा,’घर वापस आने के बाद भी, मैंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया, लेकिन अब मैं बोल रहा हूं क्योंकि मैं कुछ ऐसी बातें स्पष्ट करना चाहता हूं जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं’.

     

     

    गुरुचरण सिंह ने आगे कहा कि अब जब वह वापस आ गए हैं तो वह सारे लोन और कर्ज चुकाने के लिए खूब काम करना चाहते हैं. लेकिन अभी उनके पास कोई काम नहीं है. वह फिर से काम कर अपनी लाइफ को खुशनुमा बनाना चाहते हैं. इसके साथ उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया. 51 साल को हो चुके गुरुचरण ने कहा कि वह जल्द ही जीवन में घर बसाने की योजना बना रहे हैं. वह शादी करना चाहते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड के विरदोहो पंचायत के विभिन्न गाँवों का दौरा कर लोगों की समस्यायें सुना
    Next Article अमरनाथ यात्रा के लिए 4,600 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.