झारखंड जदयू प्रतिनिधि मंडल मिला नीतीश कुमार से आज पटना में झारखंड जदयू का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य सभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष माननीय खीरु महतो के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात की! इस बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव के संदर्भ में गहन विचार – विमर्श हुई! पार्टी का शीर्ष नेतृत्व झारखंड पर विशेष फोकस कर रहा है! झारखंड की हर राजनीतिक हलचल एवं गतिविधियों पर पार्टी नज़र गड़ाये हुए है! एन डी ए गठबंधन में अपनी बढ़ी ताक़त का भी अंदाज़ा पार्टी नेतृत्व को…
Author: Devanand Singh
सर्वर की समस्या से अवगत, जल्द समाधान निकलने की उम्मीद: माइक्रोसॉफ्ट नयी दिल्ली: वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट की वजह से विंडोज संचालित उपकरणों के प्रभावित होने की समस्या से अवगत है। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।” माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आए इस संकट के चलते दुनिया भर में एयरलाइंस, बैंकों और व्यवसायों का संचालन प्रभावित हुआ है। संकट ने दुनिया भर में व्यवसायों और प्रणालियों के संचालन को अधर में…
डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने शुरू की जन जागरण यात्रा एवं रात्री प्रवास राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा अंतर्गत मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में भाजपा नेत्री सह समाज सेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन एवं उनके टीम के ‘द्वारा जन जागरण यात्रा एवं रात्री प्रवास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह के 11:00 बजे स्थान मुसाबनी प्रखंड, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के सोमायाडीह गांव से झारखंड के वीर शहीदों को याद कर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।एवं डॉक्टर सुनीता के द्वारा मांझी बाबा एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र…
जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन में आज मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पिल्लई सभागार में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिलास्तर पर संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर के दौरान सहायक समाहर्ता श्री अर्णव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.साहिर पॉल, जिला योजना पदाधिकारी श्री फ्रांसिस कुजूर, आकांक्षी प्रखंड- टोंटो व गुदड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शुभारंभ कार्यक्रम…
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में कई मुद्दों पर हुई चर्चा गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की एक सभा यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेशवर पांडे की अध्यक्षता में यूनियन हाल में हुई इस अवसर पर यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की पिछली बैठक में हुई कार्यवाही एवं यूनियन के वित्तीय स्थिति पर विचार हुआ एवं इसे सर्व सम्मति से हाउस में पास किया गया इसके उपरांत कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा जो बाते हुई वह इस प्रकार थीं l 1. एक अप्रैल 2024 से टिन प्लेट के कर्मचारियों का ग्रेड डिवीजन लंबित हो गया…
अवतार को प्रधान बना क्या संदेश दे रहे भगवान सिंह सनातनी से नफरत धीरमलीए के लिए उमड़ा प्रेम जमशेदपुर: बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार कुलविंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह पर सवाल डालते हुए कहा है कि सरदार अवतार सिंह सोखी को प्रधान बनाकर सिख कौम, पंथ, संगत को वह क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या गुरुद्वारा का प्रबंध अब धीरमलीए के हाथ में सौंप देना चाहिए? सरदार अवतार सिंह सोखी ने जमशेदपुर में धर्म प्रचार अकाली दल के सिंह साहिबान एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार साहब…
हेमन्त राज में अब गजराज भी सुरक्षित नहीं : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त राज में अब हाथी भी सुरक्षित नहीं हैं। आज बहरागोड़ा प्रखंड के भादुआ गांव में दाकिन मूर्मू के खेत में एक हाथिनी मृत पाई गई। सूचना पाकर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मौके पर पहुंचे हाथी की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों से बहरागोड़ा तथा चाकुलिया में हाथियों के उपद्रव को जनता झेल रही है। हाथियों के चपेट में 14 निर्दोष लोगों की जानें जा चुकी…
नई शिक्षा नीति को लागू करने की मांग को लेकर अभिभावक संघ ने निकाली विशाल प्रदर्शन रैली झारखंड राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू करने की मांग को लेकर जमशेदपुर अभिभावक संघ ने विशाल प्रदर्शन रैली निकाली, यह रैली जिला मुख्यालय तक पहुंची जहां उनके द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई, संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य में नई शिक्षा नीति लागू नहीं की गई है जिस कारण से अभीवंचित वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल नहीं हो रही है, पुरानी शिक्षा नीति के तहत आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई…
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए केंद से 10,000 करोड़ रुपये मांगे नयी दिल्ली: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए शुक्रवार को केंद्र से 10,000 करोड़ रुपये की मांग की और दावा किया कि आयकर के रूप में पिछले साल दो लाख करोड़ रुपये का योगदान देने के बावजूद दिल्ली को कुछ नहीं मिला। मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली ने केंद्रीय करों में सीजीएसटी के रूप में 25,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। केंद्र का वर्षिक बजट पेश होने से पहले…
झरिया एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परिसर में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प,सीआईएसएफ की और से 6 राउंड फायरिंग,आधा दर्जन महिला घायल धनबाद के झरिया एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परिसर में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गया जिसमें सीआईएसएफ की और से 6 राउंड फायरिंग की गई वहीं इस झड़प में सीआईएसएफ के एक महिला कर्मी और ग्रामीणों की ओर से आधा दर्जन महिला घायल हो गए . बता दे कि सीआईएसएफ के ऊपर महिलाओं को जबरन पीटने का आरोप लगा है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परिसर में…
