Author: Devanand Singh

ईरान ने की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ तो भड़का पाकिस्तान: कहा- दो बच्चों की मौत हुई, परिणाम भुगतने होंगे नई दिल्ली  :  बलूचिस्तान में आतंकी समूह पर ईरान के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भड़क गया है. पाकिस्तान ने ईरान की ओर से अपने एयरस्पेस के उल्लंघन की कड़ी निंदा की है. पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि ईरान के एयरस्ट्राइक में दो बच्चों की जान चली गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है. ईरान को इसके गंभीर परिणाम…

Read More

अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर रोक की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी है. याचिकाकर्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा पर रोक लगाने की भी मांग की है. साथ ही शंकराचार्य की आपत्तियों का हवाला देते हुए इसे सनातन परंपरा के खिलाफ बताया है. गाजियाबाद के भोला दास की ओर से दाखिल याचिका में आरोप लगाया है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव लाभ उठाने के…

Read More

महुआ मोइत्रा से जबरन खाली कराया जाएगा सरकारी बंगला, जारी हुआ नोटिस नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. संपदा निदेशालय ने मंगलवार को उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए बेदखली का नोटिस जारी किया है. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी. महुआ मोइत्रा को पिछले महीने लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता को सरकारी बंगला तुरंत खाली करने को कहा गया है. यह बंगला उन्हें बतौर सांसद आवंटित किया गया…

Read More

Bihar: नीतिश कैबिनेट का फैसला, गरीब परिवारों के लिए खोला खजाना, मिलेंगे इतने लाख रुपये बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नीतीश कुमार की सरकार ने जातीय आधारित गणना के तहत हर निर्धन परिवार को 2 लाख रुपए देने की योजना पर मुहर लगा दी है. बता दें, बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 18 एजेंडे पर मुहर लगाई गई. जानकारी के अनुसार बिहार के 94 लाख 33 हज़ार 312 परिवार को योजना की राशि दी जाएगी. कैबिनेट विभाग के प्रमुख सचिव के अनुसार यह राशि तीन किस्तों में…

Read More

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गायकों में खुशी, झारखंड के नागपुरी भाषा में गायक धनेश लोहरा ने गाया गीत,प्राण प्रतिष्ठा पर जताई लोक गीत के माध्यम से अपनी खुशी लोहरदगा – लोहरदगा के गायक धनेश लोहरा लोहरा ने झारखंड के स्थानीय भाषा नागपुरी में अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का बखान किया है। धनेश लोहरा के द्वारा गाए गए इस गीत को जंगल पहाड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गायक धनेश लोहरा के साथ तबला में आनंद पांडे और कलाकारों ने इनका साथ दिया है। नागपुरी…

Read More

IMD का एलर्ट: देश के इन राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के हिस्सों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. अपने डेली बुलेटिन में, आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश…

Read More

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को 45 रन से हराया, फिन एलेन का शानदार शतक पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई है। 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भी मेजबान टीम ने बाजी मार ली। डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर पाकिस्तान को 45 रनों से हार मिली। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 137 रनों की पारी खेली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 224 रन बनाए। जवाब में पाक की टीम 179 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मुकाबले में पिच बैटिंग के…

Read More

गुरु गोबिंद सिंह जयंती कल, टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सीजीपीसी की विनती शाम को घरों में करें दीपमाला श्रद्धालुओं से अपील पालकी साहिब का स्वागत केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर करें: भगवान सिंह सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गयीं है। मंगलवार को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए प्रधान…

Read More

81 वर्ष पुराना है जमशेदपुर में नगर कीर्तन का इतिहास, 1943 को निकला था जमशेपुर में पहला नगर कीर्तन इतिहास के झरोखे से देखें तो जमशेदपुर में नगर कीर्तन सन 1943 में सर्वप्रथम निकाला गया था, इस हिसाब के जमशेदपुर में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकलते हुए 81 साल हो गए हैं। इस पर प्रकाश डालते हुए सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि, पहले पहल केवल सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशपर्व पर ही नगर कीर्तन निकाला जाता था और उस वक़्त सीजीपीसी के अंतर्गत केवल 22 गुरूद्वारे…

Read More

मकर संक्रांति रोज मनाएं व्रत त्योहार, प्यार स्नेह की हो बौछार, लोहड़ी संक्रांत हो जाए जीवन, सूर्योदय खुशियां लाए हर बार। घी खिचड़ी की आंच हो, गुड तिल सी मिठास हो, रंगोली सा रंगीन हो जीवन, उम्मीदों का आकाश हो। नर्म नर्म सी धूप मिले, आशाओं के दीप जलें, पग पग खुशियां नाचें हरदम, चंदन महके फूल खिलें। पतंग उमंग हर्ष उल्लास, बना रहे अपनों का साथ, नित नवीन जोश उत्साह, बन जाए हर बिगड़ी बात। रिया अग्रवाल फरीदाबाद हरियाणा

Read More