Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान दिवस पर बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    किसान दिवस पर बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    किसान दिवस पर बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

    – 250 की संख्या में किसानों ने लिया कार्यक्रम में भाग

    मुसाबनी- बैंक ऑफ़ इंडिया , एफ़.जी.एम.ओ. राँची के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने किसान दिवस के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर अंचल का दौरा किया । बैंक ऑफ़ इंडिया जुलाई माह को किसान माह के रूप में मना रहा हैं । 19 जुलाई को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान दिवस का आयोजन घाटशिला के जे एन पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक किसानों और स्वयं सहायता समूह ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । जेएसएलपीएस के डीपीए सूरज बारी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिचित की।

     

    महाप्रबंधक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक ऑफ़ इंडिया झारखण्ड का अग्रणी बैंक और कृषि के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही है । उन्होंने किसानों से आग्रह किया की भारत सरकार ने किसानों के लिए बहुत सारे योजना चल रहे हैं जिनका लाभ आप बैंक शाखा के माध्यम से उठा सकते है । केसीसी ऋण ले और समय पर ऋण का भुगतान भी करे और अपने बिजनेस को और बड़ा करे और बैंक से अधिक लिमिट केसीसी योजना के अंर्तगत प्राप्त करे।
    स्वयं सहायता समूह को पहले लिंकेज के माध्यम से बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़ने का आग्रह भी किए। जिस समूह का द्वितीय और तृतीय लिंकेज बाक़ी है , वैसे समूह भी अपना लिंकेज बैंक शाखा में करवाये । महिला सखियों से लखपति दीदी योजना कि अन्तर्गत बैंक से ऋण प्राप्त करने की भी बात की गई।

     

    किसान दिवस के मौके पर प्रोग्रेसिव किसान यदुनाथ और श्रीमंत मिश्रा को महाप्रबंधक मनोज कुमार ने सम्मानित भी किया । साथ ही साथ दुर्गा मण्डल स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभूक अनिल मुर्मू और रवि दास के परिवार को 2 लाख का चेक बैंक ऑफ़ इंडिया के लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर सूडलाइफ के तरफ़ से दिया गया।

     

    किसान दिवस के उपलक्ष्य में कृषि में ₹1555 लाख , एमएसएमई में ₹400 लाख एवं खुदरा में ₹335 लाख ऋण का वितरण किया गया ।
    इस कार्यक्रम में शाखाओं के प्रबंधक , आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्य, एसकेविके के इंचार्ज राणा जी और एसएमईसीसी के मुख्य प्रबंध सुर्वी कुमार , जमशेदपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक रवि कांत चौधरी, एवं अन्य स्टाफ सदस्यों से अपनी भागेदारी सुनिश्चित की ।

    इस योजना का आयोजन जमशेदपुर आँचल के आंचलिक प्रबंधक श्री के. एस. बी. चन्द्रमौलि, उप-आंचलिक मो.अनवर जमाल, एलडीएम श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभू -माफिया पर शिकंजा कसने पहुंचे एसडीओ पारुल सिंह
    Next Article ‘भारत की स्टील सिटी’, जमशेदपुर पहली बार इंडियन ऑयल डूरंड कप की मेजबानी करने के लिए तैयार

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.