Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश में आरक्षण पर हिंसा, भारतीय उच्चायोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लोगों से सतर्क रहने को कहा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश में आरक्षण पर हिंसा, भारतीय उच्चायोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लोगों से सतर्क रहने को कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. बांग्लादेश में जिस तरह से आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं उसे देखते हुए बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने एडवाइजरी जारी की है. भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वो ढाका में भारतीय उच्चायोग की एडवाइजरी का पालन करें. भारतीय नागरिकों की किसी भी तरह की मदद के लिए हाई कमीशन और असिस्टेंट हाई कमीशन हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध हैं.

     

    हाई कमीशन की ओर से जारी गए गए हेल्पलाइन नंबर

    असिस्टेंट हाई कमीशन ऑफ इंडिया, चिटगांव- 880-1814654797 / 880-1814654799.
    असिस्टेंट हाई कमीशन ऑफ इंडिया, सिलहेट- 880-1313076411

    असिस्टेंट हाई कमीशन ऑफ इंडिया, खुलना- 880-1812817799

    सरकार ने कहा- सतर्क रहें

    सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि जरूरत ना हो तो बांग्लादेश की यात्रा करने से बचें. आपातकालीन स्थिति में बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों को भारतीय उच्चायोग की ओर से 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने और बड़ी सभाओं या प्रदर्शनों से बचने को कहा गया है.

     

    बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता का विरोध शुरू हो गया है. विरोध प्रदर्शन में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की जान चली गई है. छात्र हिंसा मुक्त परिसर और कोटा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं.

    बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और छात्रों को बढ़ती अशांति के कारण अनावश्यक यात्रा से बचने और अपनी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी गई है. ढाका में भारतीय उच्चायोग ने राजधानी में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों के बाद यह सलाह जारी की है.

    ढाका में गुरुवार को स्थिति और खराब हो गई क्योंकि यहां अलग-अलग हिस्सों में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई ब्रैक यूनिवर्सिटी के पास मेरुल बड्डा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और पुलिस के साथ हिंसक झड़पें कीं. जिसमें कई लोग घायल हो गए. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जिससे यातायात में ठप हो गया.

    साथ ही छात्रों ने प्रगति सरानी पर बशुंधरा आवासीय क्षेत्र के प्रवेश द्वार को जाम कर दिया और ढाका-चटगांव राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया. इससे सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. वहीं मीरपुर 10 गोल चक्कर और आस-पास के इलाकों में भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई, साथ ही कई स्थानीय बाजार और दुकानें बंद कर दी गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज
    Next Article माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन का असर: इंडिगो की 192 उड़ानें रद्द, रिफंड पर हवाई यात्रियों में असमंजस

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    पश्चिम बंगाल की राजनीति: तृणमूल में टूट, ममता की बढ़ती चिंताएँ

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.