300 पदक विजेता खिलाड़ियों व कोच को पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने किया सम्मानित चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को जिले के 300 से ज्यादा पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन की ओर से लगातार तीसरे साल इस प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, असिस्टेंट कलेक्टर अर्नव मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश और महासचिव अजय नायक ने खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। वर्ष 2023 -24 में राज्य स्तरीय,…
Author: Devanand Singh
गोड्डा में लड़की छेड़ना बैंक कर्मचारी को पड़ा भारी , ग्रामीणो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले गोड्डा में बैंक रिकवरी एजेंट को छात्रा को छेड़ना पड़ा भारी ग्रामीणो ने पकड़ कर पिटा। मामला मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया का है। जहां बैंक रिकवरी एजेंट के द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि एक बैंक रिकवरी एजेंट ट्यूशन पड़ने जाने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से किया , जिसके बाद आक्रोशीत ग्रामीणों ने रिकवरी एजेंट की जम कर धुनाई…
जमशेदपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी समेत तमाम हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है, आप को बता दें कि मुहर्रम त्योहार के दौरान जुगसलाई और कदमा थाना क्षेत्र में मोहर्रम विसर्जन जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया था, जिसके बाद शहर के हिन्दू संगठनों में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है, विश्व हिंदू परिषद के अजय गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से दो जगह पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया है, उन अखाड़ा समितियों का लाइसेंस रद्द…
बारीडीह गुरुद्वारा विवाद पर भगवान सिंह ने रखा पक्ष, कहा सोखी सविंधान मुताबिक बने हैं प्रधान गलत बयानी कर समाज को गुमराह और बदनाम न करें: भगवान सिंह बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव पर अपना पक्ष रखते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह का कहना है कि बारीडीह प्रधान का चयन उनकी जानकारी में सवैधानिक प्रक्रिया द्वारा हुआ है। शुक्रवार को प्रवास के दौरान बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि विरोधी सीजीपीसी अधिकारीयों पर गलतबयानी कर समाज को गुमराह और बदनाम न करें। प्रधान भगवान सिंह का कहना है कि बारीडीह गुरुद्वारा के…
दिल्ली में पकड़ा गया एक और किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट, 8 अरेस्ट; 3 राज्यों में कनेक्शन का खुलासा नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट चला रहे थे. यह पूरा रैकेट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश के 3 राज्यों में स्थित अस्पतालों में चलाया जा रहा था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर…
रांची: कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा. 2 अगस्त तक चलने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 27 और 28 जुलाई को शनिवार और रविवार होने की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं होगी जबकि 29 जुलाई को विधानसभा में सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा और तत्पश्चात उसे पारित किया जाएगा. पिछले साल मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चला था जिसमें सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण बिल को सदन…
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी कम की गई तो होगा पुरजोर विरोध: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 55 साल पूरे होने पर शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी को कमज़ोर करने के किसी भी कदम का संसद और बाहर दोनों जगह पुरजोर विरोध किया जाएगा। वर्ष 1969 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज ही के दिन, 55 साल पहले इंदिरा गांधी ने 14 बैंकों…
बारीडीह: खाली क्वार्टर के पास पेड़ से लटका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती के पास पोस्ट ऑफिस के बगल में खाली क्वार्टर के पास पेड़ से लटका एक व्यक्ति शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव उतरकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। यह व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस आसपास के क्षेत्र में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर यह कौन व्यक्ति है कहां…
अजित पवार ने विशालगढ़ किले का किया दौरा, कहा कि हिंसा में 2.85 करोड़ की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई पुणे: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कोल्हापुर के विशालगढ़ किले का दौरा किया जहां रविवार को अतिक्रमण रोधी अभियान हिंसक हो गया और बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। इस दौरान 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को मराठा शाही वंशज और पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति के नेतृत्व में पुणे से आए कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के मद्देनजर किले के निचले हिस्से में ही रोके जाने के बाद स्थिति बिगड़…
क्यों हर जगह कैमरा टीम लेकर पहुंचती हैं किम कार्दशियन हाल ही में किम अपनी बहन क्लोई कार्दशियन के साथ इंडिया आई थीं. ‘कीपिंग अप विद कार्दशियन’ और ‘द कार्दशियन’ जैसे रियलिटी शो से पूरी दुनियाभर में धूम मचाने वालीं ये कार्दशियन बहनें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई अपने प्राइवेट प्लेन से आई थीं. मुंबई में किम और क्लोई जहां-जहां गईं वहां उनके साथ कुछ बॉडीगार्ड और प्रोफेशनल लोग कैमरा हाथ में लिए क्रू भी नजर आ रहा था. दरअसल ये कैमरा क्रू इंडिया में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी कार्दशियन परिवार…
