बीपीएससी ने जारी किया 68वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट, प्रियांगी मेहता बनीं टॉपर बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 322 उम्मीदवार सफल हुए हैं। BPSC द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस परीक्षा में पटना की प्रियांगी मेहता ने टॉप किया है, जिसे राजस्व अधिकारी का पद मिला है। वहीं मेरिट लिस्ट में अनुभव दूसरे, प्रेरणा सिंह तीसरे और अंजली जोशी चौथे स्थान पर रहीं। इस बार लड़कियों ने लहराया अपना परचम बीपीएससी ने बताया कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत मुख्य परीक्षा…
Author: Devanand Singh
मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर घाघीडीह स्थित गंगोत्री बस्ती परशुराम मंदिर परिसर के समीप ब्रह्माषि विकास मंच घाघीडीह इकाई के द्वारा सैकड़ो जरूरतमंद जनता के बीच चूड़ा, गुड और लाई का वितरण किया गया है। इस दौरान उपस्थित सैकड़ो लोगों ने चूड़ा, गुड़ और लाई बारी-बारी से लेने के पश्चात उपस्थित लोगों ने सस्ता के समस्त टीम को धन्यवाद भी दिए। इस मौके पर समिति के संरक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि संस्था के द्वारा इस तरह के कार्य लगातार होते रहता है। जिससे कि हर तबके के लोग अपने परिवार के साथ हषोल्लास एवं…
लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नीचे गिरे फूल उठाएं और झाड़ू से किया फर्श साफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को ‘स्वच्छता अभियान’ में भाग लिया। स्थानीय सांसद सिंह हनुमान सेतु मंदिर के नाम से जाने जाने वाले मंदिर में सुबह पहुंचे और उन्होंने झाड़ू से फर्श साफ किया एवं फर्श पर गिरे फूल उठाएं। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा भी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिरों…
उत्तर भारत में सुबह के दौरान कोहरे की मोटी चादर, रेल यातायात प्रभावित उत्तर भारत में मंगलवार को गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। घने कोहरे से दृश्यता कम रही जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब से पूर्वोत्तर भारत तक के इलाकों में कोहरे की मोटी चादर फैली हुई दिखाई दी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 30 ट्रेन अधिकतम छह घंटे की देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत में सुबह साढ़े पांच बजे वाराणसी, आगरा, ग्वालियर,…
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी पहुंचे नागालैंड, 5 जिलों में 257 किमी तक तय करेंगे दूरी कांग्रेस पार्टी ने नागालैंड में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा आज नागालैंड से शुरू होगी. मंगलवार को राहुल गांधी विश्वेमा गांव से यात्रा के नागालैंड चरण की शुरुआत करेंगे और राजधानी कोहिमा पहुंचने पर द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. उसके बाद फूलबाड़ी कोहिमा में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे. यह यात्रा असम में प्रवेश करने से पहले दो दिन…
रांची : आठवें समन के बाद ED के सामने पेश होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची : ED की ओर से समन जारी किये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना बयान दर्ज करा सकते है. सूत्रों के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि वह 20 जनवरी को उनके आधिकारिक आवास पर भूमि घोटाला मामले में उनका बयान दर्ज कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने सोरेन को यह भी बताया कि ईडी कार्यालय जाने में असमर्थता की स्थिति में वह मुख्यमंत्री से रांची स्थित उनके आवास पर पूछताछ…
झारखंड के जाने-माने कोयला व्यवसाय इजहार अंसारी के पेलावल स्थित आवास में ईडी ने छापेमारी की है .लगभग सुबह 6:30 बजे ईडी की टीम ने उनके घर पर दस्तक दिया है .इस दौरान सीआरपीएफ ने पूरे घर को सुरक्षा घेरा में ले लिया है.बताया जाता है कि कॉल लिंकेज से जुड़ा हुआ यह छापेमारी है.इजहार अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के नाम पर कोयला कंपनियों से रियायती दर पर कोयला उठाया और उसे खुले बाजार में बेच दिया. इसके पहले भी ईडी ने उनके घर में छापेमारी कर चुकी है और उन्हें रांची…
कतर ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस के शिपमेंट पर लगाई रोक, बढ़ सकती है गैस और तेल की कीमतें नई दिल्ली: कतर ने लाल सागर में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी हमलों के कारण तरलीकृत प्राकृतिक गैस यानी के शिपमेंट पर रोक लगा दी है. कतर की उर्जा कंपनी ने कहा कि वह लाल सागर के माध्यम से होने वाले एलएनजी के एक्सपोर्ट को फिलहाल रोक रही है. कतर के इस फैसले से पूरी दुनिया के सामने नेचुरल गैस की कमी का खतरा मंडरा रहा है. यह खतरा भारत के लिए और ज्यादा बढ़ जाता है जब भारत अपनी…
चार ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका पहले दौर में बाहर नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन ओपन में नाओमी ओसाका अपना पहला मैच हार गई हैं. मां बनने के बाद कोर्ट में वापसी कर रहीं ओसाका के लिए पहला मैच आसान नहीं रहा. उन्हें कैरोलिन गार्सिया से 6-4 7-6(2) से हार का सामना करना पड़ा. जापान की टेनिस स्टार ओसाका ने पिछले जुलाई में पहली बार मां बनने से पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए टेनिस से 15 महीने का ब्रेक ले लिया था. बेटी शाई के जन्म से पहले ओसाका को चार ग्रैंड स्लैम खिताब दिलाने वाली ताकत…
झारखण्ड मे प्रकृति की पूजा करने वाला आदिवासी समाज के लिए मकर संक्रांति एक बड़ा पर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए ग्रामीण एक माह पूर्व से ही तैयारी करना शुरु कर कर देते है। घरों मे तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते है वहीं मकर के दूसरे दिन को अखंड जातरा कहा जाता है जिसमे चीख और दर्द भरी परम्परा को निभाते है। जिसमे 21 दिन के नवजात बच्चे से लेकर बड़े तक को गर्म सीक से पेट मे दागा जाता है जिसे चिड़ी दाग़ कहा जाता है। आदिवासी समाज मे मकर के दूसरे दिन को…
