जमशेदपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी समेत तमाम हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है,
आप को बता दें कि मुहर्रम त्योहार के दौरान जुगसलाई और कदमा थाना क्षेत्र में मोहर्रम विसर्जन जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया था, जिसके बाद शहर के हिन्दू संगठनों में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है,
विश्व हिंदू परिषद के अजय गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से दो जगह पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया है, उन अखाड़ा समितियों का लाइसेंस रद्द किया जाए और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए,
जिला जिले के उपयुक्त को एक मांग पत्र सौंप कर 24 घंटे का उल्टीमेटम दिया गया है, करवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन किया करने की चेतावनी दी गईं है।

