Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्यों हर जगह कैमरा टीम लेकर पहुंचती हैं किम कार्दशियन
    Headlines सिनेमा

    क्यों हर जगह कैमरा टीम लेकर पहुंचती हैं किम कार्दशियन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    क्यों हर जगह कैमरा टीम लेकर पहुंचती हैं किम कार्दशियन
    हाल ही में किम अपनी बहन क्लोई कार्दशियन के साथ इंडिया आई थीं. ‘कीपिंग अप विद कार्दशियन’ और ‘द कार्दशियन’ जैसे रियलिटी शो से पूरी दुनियाभर में धूम मचाने वालीं ये कार्दशियन बहनें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई अपने प्राइवेट प्लेन से आई थीं. मुंबई में किम और क्लोई जहां-जहां गईं वहां उनके साथ कुछ बॉडीगार्ड और प्रोफेशनल लोग कैमरा हाथ में लिए क्रू भी नजर आ रहा था. दरअसल ये कैमरा क्रू इंडिया में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी कार्दशियन परिवार के साथ नजर आता है. बाथरूम और बैडरूम के अलावा हर शादी से डिलीवरी तक ये कैमरा क्रू हर समय इस परिवार के साथ ही रहता है.

     

     

    दरअसल साल के 12 महीने किम कार्दशियन और उनका पूरा परिवार, यानी उनकी मां और कार्दशियन-जेनर सिस्टर की मैनेजर क्रिस जेनर, उनकी बहन क्लोई कार्दशियन और कोर्टनी कार्दशियन, किम की सौतेली बहनें किंडल और काइली जेनर हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे उनके रियलिटी शो ‘द कार्दशियन’ के लिए शूट करती हैं. इस रियलिटी शो में कार्दशियन की जिंदगी का हर वो पल फिल्माया जाता है, जो उनके लिए बेहद जरूरी है.

     

     

    अब तक इस शो में किम कार्दशियन की 2 शादियां, पीट डेविडसन के साथ उनका अफेयर, कोर्टनी की शादी, प्रेग्नेंट होने के लिए कोर्टनी ने की आईवीएफ ट्रीटमेंट और मसाज सब कुछ दिखाया गया है. यही वजह है कि हर समय कार्दशियन परिवार के साथ उनका कैमरा क्रू भी नजर आता है.आमतौर पर जब किम या कार्दशियन-जेनर परिवार का कोई भी सदस्य छुट्टियों पर जाता है, तब वो अपने खुद के प्राइवेट प्लेन में ट्रेवल करते हैं. इस प्लेन में उनकी कैमरा टीम भी उनके साथ ट्रेवल करती है. हॉलिडे पर दिन के 12 घंटे कैमरा क्रू इस परिवार के साथ रहता है. इस दौरान उनके रहने, खाने, पीने का खर्च कार्दशियन और जेनर में से वो बहन उठाती हैं, जो ये हॉलिडे प्लान करती हैं.

     

     

    उदाहरण के तौर पर अगर कोर्टनी कार्दशियन इटली में अपने पति ट्रैविस बेकर के साथ हनीमून प्लान कर रही हैं और वो चाहती हैं कि रियलिटी शो का कैमरा क्रू उनका ये रोमांटिक वेकेशन कवर करे तो वो इस टीम के ट्रैवेलिंग का पूरा खर्च उठाती हैं. लेकिन वो टीम क्या शूट करेगी इसका कंट्रोल भी कोर्टनी के हाथ में रहता है. कोई भी परिवार वाला अपने प्राइवेट मोमेंट प्रोफेशनल कैमरा में फिल्माने की अनुमति नहीं देता और जहां उन्हें जरूरी लगें वहां वो अपने इंटिमेट पल अपने फोन से शूट करके प्रोडक्शन को भेजते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अजित पवार ने विशालगढ़ किले का किया दौरा, कहा कि हिंसा में 2.85 करोड़ की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.