झारखंड में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज मुसलमान – आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक सैयद दानियाल दानिश ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले सैयद दानियाल दानिश ने अपने ऑनलाइन शिकायत में लिखा है कि मैं सैयद दानियाल दानिश रोड no: 15 मानगो ,जमशेदपुर का निवासी हूँ .मैं भारत का जिम्मेदार और जागरूक नागरिक हूँ ,झारखंड राज्य की जनता के हित में लड़ाई लड़ता हूँ.वर्तमान में…
Author: Devanand Singh
आंध्र प्रदेश की राजधानी के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगा केंद्र नयी दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई उपायों की घोषणा की। इसमें राज्य की राजधानी के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करना भी शामिल है। केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार राजधानी शहर के विकास के लिए विशेष वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा केंद्र ने महिलाओं तथा लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए…
फेमस पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, यह है पूरा मामला दुबई. पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर आज सोमवार 22 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद की गई है. हालांकि देर शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. वहीं वीडियो सामने आई है, जिसमें राहत फतेह अली खान अपनी गिरफ्तारी की बात को नकारते दिखे. हालांकि ऐसा उन्होंने सीधे सीधे नहीं कहा. उन्होंने गिरफ्तारी की बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि मैं दुबई में अपने गाने…
नई दिल्ली. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है.कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी पर लगातार हमला भी करती रही है. कांग्रेस ने आज रविवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी उस फैसले की तीखी आलोचना की है. जिसमें आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने को लेकर 6 दशक पुरानी पाबंदी को हटा दिया गया है. इस आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी भी आरएसएस के कार्यक्रम में सहभागी हो सकेंगे. इससे पहले की केंद्र सरकारों की…
नई दिल्ली. गरीब रथ ट्रेन में अगले माह में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराते समय यात्रियों को एसी चेयरकार और सेंकेड एसी का विकल्प नहीं मिले तो चौंकिएगा नहीं. भारतीय रेलवे गरीब रथ के कोचों में बदलाव करने जा रहा है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार मौजूदा 26 गरीब रथ ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जो करीब 52 रूटों को कवर कर रही हैं. इनमें कुछ साप्ताहिक, कुछ सप्ताह में दो, तीन और चार बार चलती हैं. इन ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों के थर्ड एसी और चेयरकार की तुलना में कम होता है. इकोनॉमी एसी थर्ड…
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक कार सवार की जमकर पिटाई करते हुए गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई. जानकारी के मुताबिक गुसाए कांवड़ियों का आरोप था कि कार सवार ने उनके एक साथी को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई. जिसके बाद कांवड़ियों ने NH-58 पर पुलिस के सामने ही कार सवार की जमकर पिटाई करते हुए जाम लगाने की कोशिश की. सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बामुश्किल कांवड़ियों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. दरसअल, घटना मुजफ्फरनगर जनपद…
जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादियों का हमला हुआ है। हमले के बाद इलाके में गोलीबारी जारी है और सेना के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ जवाब दे रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हमले में सेना के कुछ जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। हमले के तुरंत बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए हैं और हालात को काबू में करने…
नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र और बजट से पहले पार्लियामेंट हाउस में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई. बैठक में बीजेपी समेत 44 पार्टियों ने हिस्सा लिया. बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की. कई केंद्रीय मंत्री इसमें शामिल हुए. विपक्ष की तरफ से कांग्रेस, आप, एआईएमआईएम, वाईएसआरसीपी व अन्य पार्टियों ने हिस्सा लिया. कांग्रेस ने लोकसभा के डिप्टी स्पीकर का पद मांगा. साथ ही कहा- नीट मामले में लोकसभा में चर्चा हो. सपा नेता रामगोपाल यादव ने यूपी कांवड़ यात्रा रूट की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का मुद्दा उठाया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया-…
ढाका. बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर जारी हिंसा अब थमने को है। भारी हिंसा के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए नौकरी में आरक्षण का निर्णय वापस ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक अब केवल 7 फीसदी कोटा 1971 के स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों के लिए रखा गया है. बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन की वजह बांग्लादेश 1971 में आजाद हुआ था। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल से वहां पर 80 फीसदी कोटा सिस्टम लागू हुआ। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को नौकरी में 30त्न,…
केदारनाथ. केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मलबा आने के कारण यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना है. तीन यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है. इन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि एक अन्य घायल को भी निकाला गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी…
