Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवतार को प्रधान बना क्या संदेश दे रहे भगवान सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अवतार को प्रधान बना क्या संदेश दे रहे भगवान सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अवतार को प्रधान बना क्या संदेश दे रहे भगवान सिंह

    सनातनी से नफरत धीरमलीए के लिए उमड़ा प्रेम
    जमशेदपुर: बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार कुलविंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह पर सवाल डालते हुए कहा है कि सरदार अवतार सिंह सोखी को प्रधान बनाकर सिख कौम, पंथ, संगत को वह क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या गुरुद्वारा का प्रबंध अब धीरमलीए के हाथ में सौंप देना चाहिए?

     

    सरदार अवतार सिंह सोखी ने जमशेदपुर में धर्म प्रचार अकाली दल के सिंह साहिबान एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार साहब तथा पांच प्यारों के सम्मुख लिखित रूप से दोष स्वीकार किया। उनके लिखित रूप से साबित होता है कि वह धीरमलीए हैं।
    सरदार भगवान सिंह अच्छी तरह जानते हैं, गुरु की काशी दमदमा साहिब में दशम गुरु गोविंद सिंह जी ने सिखों को आदेश दिया था कि धीरमलीए के साथ किसी प्रकार का संबंध नहीं रखना है। फिर श्री अकाल तख्त साहिब से परवान रहित मर्यादा में भी धीरमलीए, मीणा, मसंद, रामराईए से संबंध नहीं रखने का आदेश सिखों को है।
    प्रधान सरदार भगवान सिंह अलमारी से निकलकर सीजीपीसी का संविधान (प्रधान पद के उम्मीदवार को दो साल पहले अमृत पान आवश्यक) एवं रहत मर्यादा को अच्छी तरह से पढ़ लें। केवल दूसरों को इसका पाठ पढ़ाते हैं लेकिन खुद और उनकी कमेटी इस पर अमल नहीं करती है।

     

    कुलविंदर सिंह के अनुसार भगवान सिंह मुझे नापसंद करते हैं? मुझसे घृणा करते हैं? मेरा व्यवहार उन्हें अच्छा नहीं लगता है? मेरा सनातनी शब्द का प्रयोग उन्हें बुरा लगता है? तभी तो उन्होंने मुझे अपनी बैठक से धक्का मरवा कर बाहर करवा दिया था।
    सनातनी शब्द से उन्हें इतनी चिढ़ नफरत है परंतु किसी धीरमलीए पर उनके प्यार उमड़ने पर सवाल खड़े होंगे कि वह अवतार सिंह पर इतनी मेहरबान क्यों है?
    यदि वे सच्चे सिख हैं तो अवतार सिंह सोखी वाली प्रक्रिया रद्द करें। क्या लंगर में दाल एवं सब्जी की कमी से प्रधान को हटा दिया जाना चाहिए। मुझे हटाने की सारी पटकथा केंद्रीय कमेटी के दफ्तर में लिखी गई, गुरुवार की घोषणा से यह साबित हो गया है।
    अब भगवान सिंह एवं उनके चट्टे बट्टे कहेंगे कि वह जमशेदपुर से बाहर हैं। देश दुनिया में किसी कोने से भगवान सिंह स्वयं का वीडियो बनाकर अथवा पत्र देकर कौम संगत को बता सकते हैं कि जो प्रक्रिया हुई है,

     

     

    उन्हें स्वीकार्य नहीं है और सारी प्रक्रिया रद्द की जाती है।
    कुलविंदर सिंह ने यहां फिर सवाल पूछा है कि सरदार भगवान सिंह एवं उनकी कमेटी को मेरा विकल्प पूरी बारीडीह, ट्यूब बारीडीह, न्यू बारीडीह, विजय गार्डन, बागुन नगर, फौजा बागान, अर्जुन बागान, बहादुर बागान, कालू बागान में नहीं मिला। इन इलाकों में एक भी गुरमत रहत मर्यादा के अनुसार जीवन जीने वाला सिख नहीं रहता है, जिसे मेरे विकल्प में प्रधान बनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमन्त राज में अब गजराज भी सुरक्षित नहीं : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.