Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन में आज मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पिल्लई सभागार में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिलास्तर पर संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर के दौरान सहायक समाहर्ता श्री अर्णव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.साहिर पॉल, जिला योजना पदाधिकारी श्री फ्रांसिस कुजूर, आकांक्षी प्रखंड- टोंटो व गुदड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

     

     

    शुभारंभ कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारी को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस के माध्यम से स्थापित किए गए स्टॉल का निरीक्षण कर वहां से आम जनों को दी जाने वाली जानकारियों का भी जायजा लिया गया। ज्ञात हो कि नीति आयोग, नई दिल्ली के तत्वाधान पर आकांक्षी जिला व प्रखंड दोनों कार्यक्रम संचालित है। इसी के तहत देशभर में 4 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान का संचालन किया जा रहा है।

     

     

     

    उक्त शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम दोनों ही शासन में सुधार पर केंद्रित है। जो नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को सुधारने और देश में कम विकसित व दूरस्थ क्षेत्रों में अनुश्रवण के माध्यम से सेवा वितरण में सुधार लाने को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य मौजूदा योजनाओं, परिणामों को परिभाषित करने तथा असमानता को पाटने के लिए लगातार निगरानी तथा अंतराल प्रगति में तेजी लाना है, साथ ही एक समय में कुछ चुनिंदा संकेतकों पर ध्यान केंद्रित कर त्वरित प्रभाव से उन्हें संतृप्त करना है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग के द्वारा 3 महीने की संकल्पना आधारित संपूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी जिला व प्रखंड में 6 पहचाने गए संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त करने के लिए तथा इस प्रयास को सफल बनाने और जमीन पर ठोस प्रभाव डालने के लिए कार्य योजना विकसित किया गया तथा प्रत्येक माह इसकी प्रगति पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

     

     

     

    जिला स्तर पर संपूर्णता अभियान कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में उपस्थित जनों के द्वारा जिला/प्रखंड क्षेत्र तहत संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटर को संतृप्त करने के लिए कार्य करने तथा इसमें अपना उल्लेखनीय योगदान देने एवं अपने प्रखंड/जिला को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाने का शपथ लिया गया। साथ ही क्षेत्र अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिले, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण प्राप्त हो, हर व्यक्ति की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच हो, सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण हो, स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड मिले तथा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के लक्ष्य पर बल दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने शुरू की जन जागरण यात्रा एवं रात्री प्रवास

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.