Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्वर की समस्या से अवगत, जल्द समाधान निकलने की उम्मीद: माइक्रोसॉफ्ट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सर्वर की समस्या से अवगत, जल्द समाधान निकलने की उम्मीद: माइक्रोसॉफ्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सर्वर की समस्या से अवगत, जल्द समाधान निकलने की उम्मीद: माइक्रोसॉफ्ट

    नयी दिल्ली: वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट की वजह से विंडोज संचालित उपकरणों के प्रभावित होने की समस्या से अवगत है।

    माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।”

     

     

    माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आए इस संकट के चलते दुनिया भर में एयरलाइंस, बैंकों और व्यवसायों का संचालन प्रभावित हुआ है। संकट ने दुनिया भर में व्यवसायों और प्रणालियों के संचालन को अधर में लटका दिया।

    कंपनी प्रवक्ता ने कहा, ”हम तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट के कारण विंडोज उपकरणों को प्रभावित करने वाली समस्या से अवगत हैं।”

     

     

     

    इस समस्या की वजह से हवाईअड्डे और एयरलाइन के परिचालन में व्यवधान आया। इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा ने अपने नेटवर्क पर ऑनलाइन चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं में व्यवधान का सामना किया। ऐसे में उन्हें ‘मैनुअल मोड’ अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    कई उपयोगकर्ताओं ने इस तरह के संकट की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर व्यवधान की सूचना दी। कई लोगों ने अपनी निराशा जताने के लिए सोशल मीडिया मंच एक्स का सहारा लिया।

    हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक संकट से उसकी प्रणाली अप्रभावित हैं।

    शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट प्रणाली के वैश्विक संकट से उन पर कोई असर नहीं हुआ।

     

     

     

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आईटी मंत्रालय वैश्विक संकट के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में है, और कहा कि एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं है।

    उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस संकट की वजह पता चल गई है और समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने शुरू की जन जागरण यात्रा एवं रात्री प्रवास
    Next Article झारखंड जदयू प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से,कई मुद्दे पर हुई बातचीत

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.