सीएमडी ने मगध आम्रपाली क्षेत्र का किया दौरा, फर्जीवाडा मामले में अधिकारियों को दिया कई निर्देश राष्ट्र संवाद, संवाददाता सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नीलेन्दु सिंह ने सोमवार को आम्रपाली मगध कोल परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के खनन कार्य, कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण कर संचालन की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिया। महाप्रबंधक कार्यालय पहुँचने पर अधिकारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सीएमडी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने…
Author: Devanand Singh
नदियों को दोनों छोर पर बिजली का हाई टेंशन पोल गड़वाकर गांव के लोगो और जानवरों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद, संवाददाता चतरा जिले के टंडवा में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना में नौकरी का झांसा देकर सरादु वन भूमि पर हाई टेंशन पोल गड़वाने के बाद अब कोयद और सरादु गांव के नदियो के दोनों छोर पर जानलेवा हाई टेंशन पोल गड़वाकर गांव के लोगों और जानवरों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने आम्रपाली में वर्षों से जमे जीएम पर लगाया है। ग्रामीणों ने कहा वर्षों से जमे जीएम…
फर्जीवाड़ा और धांधली से परेशान भुक्तभोगी डॉ भीमराव अम्बेडकर के समक्ष लगाया पोस्टर राष्ट्र संवाद, संवाददाता टंडवा अंचल क्षेत्र के आनलाइन भू-अभिलेखों में इन दिनों भारी धांधली और फर्जीवाड़ा होने वाले आरोपों की झड़ी लग गई है। अपने पुश्तैनी जमीनों में बिचौलियों और अधिकारियों के सांठ-गांठ से हुई सेंधमारी से परेशान फरियादी अब दफ्तरों में अधिकारियों के पास जी- हुजूरी करने वालों का मानों तांता लग गया है। ऐसे गंभीर आरोपों से जहां अंचल प्रशासन लगातार घिरता जा रहा है वहीं वरीय अधिकारियों और क्षेत्र के कई जबाबदेह जनप्रतिनिधियों की छाई चुप्पी से अब विरोध का स्वर भी मुखर होने…
अमरनाथ यात्रा : पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में कतारों में लगे श्रद्धालु आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण मंगलवार को शुरू हो गया और उत्साही तीर्थयात्री यहां निश्चित बैंक शाखाओं के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए, जिन्हें उम्मीद है कि तीर्थस्थल पर जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा बनने का उन्हें अवसर मिलेगा। तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों – दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होने वाली है। 38 दिवसीय यात्रा नौ अगस्त…
न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल का दिन आंबेडकर दिवस घोषित किया गया न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने 14 अप्रैल के दिन को न्यूयॉर्क शहर में डॉ बी आर आंबेडकर दिवस के रूप में घोषित किया है। मेयर कार्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क सिटी मेयर कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त दिलीप चौहान ने यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले की उपस्थिति में यह घोषणा की। अठावले ने सोमवार को डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य भाषण दिया।…
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राज्य की स्वायत्तता पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की घोषणा के साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा राज्यों के अधिकारों को धीरे-धीरे छीना जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति राज्य की स्वायत्तता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंधों की विस्तार से जांच करेगी। स्टालिन ने राज्य विधानसभा को बताया कि समिति सरकार जनवरी…
ठाणे अदालत ने नाबालिग लड़की पर हमला करने के आरोपी युवक को बरी किया हाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 25 वर्षीय एक युवक को नाबालिग लड़की का पीछा करने और उस पर हमला करने के आरोप से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत पेश करने में असफल रहा। विशेष न्यायाधीश डी. एस. देशमुख ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला या बल प्रयोग), पीछा करने, धमकाने और पोक्सो अधिनियम, 2012 के तहत लगे आरोपों से बरी…
प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “पोइला बोइशाख की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं कामना करता हूं कि इस वर्ष आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों। मैं सभी की सफलता, खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। शुभो नबो बरषो! शाह ने भी…
हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मध्य दिल्ली के सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास से वाद्रा (56) एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया…
भारत में लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील, चीन से आगे निकलने की क्षमता है: वेदांता चेयरमैन वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत में ब्राजील और चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक बनने की क्षमता है। भारत का लौह अयस्क उत्पादन 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 23.6 करोड़ मीट्रिक टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22.8 करोड़ मीट्रिक टन था। वेदांता समूह के चेयरमैन ने बताया कि भारत कैसे लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील और चीन से आगे निकल सकता है। उन्होंने…
