Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन का संरक्षण आवश्यक
    अन्तर्राष्ट्रीय मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय शिक्षा संपादकीय

    विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन का संरक्षण आवश्यक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    विश्व ओजोन दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: प्रमोद दीक्षित मलय

    वह वर्ष 1985 का एक सामान्य दिन था। मैं कक्षा नौवीं का विद्यार्थी था। सुबह दैनंदिन प्रार्थना के बाद हम सभी विद्यार्थी कक्षा में बैठे विषय सम्बंधित बातचीत में तल्लीन थे कि कक्षाध्यापक उपस्थिति पंजिका लिए कक्षा में दाखिल हुए। हाजिरी भर कर बोले, बच्चो ! पृथ्वी के जीवन पर बहुत बड़ा संकट आ चुका है और तुम लोग बतकही में लगे हो।” कक्षा में सन्नाटा पसरा गया। वह आगे बोले कि पृथ्वी के वायुमंडल में लगभग 20 किमी ऊपर समताप मंडल में 10 से 40 किमी मोटी ओजोन गैस की एक परत होती है जो सूरज से निकलने वाली हानिकारक पैराबैंगनी किरणों को सोख लेती है। यदि ये किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने लगें तो मनुष्यों को कैंसर और मोतियाबिंद का रोगी बना देंगी और वनस्पति को बहुत क्षति पहुंचेगी। तब पशु-पक्षियों और मनुष्यों का जीवन पर संकट आ जायेगा। अंटार्कटिका क्षेत्र के ऊपर ओजोन परत में बहुत बड़ा छिद्र देखा गया है। यह ओजोन परत के सम्बंध में हमारी पहली जानकारी थी। इतना सुनकर हम बच्चों के दिल-दिमाग में डर की लहर दौड़ गई। जीवन के पांच दशक बाद भी वह डर आज भी हावी है क्योंकि ओजोन परत का छिद्र मानव सभ्यता एवं प्रकृति के लिए संकट बना हुआ मानवीय जीवन शैली को प्रकृति अनुरूप जीने का संकेत कर रहा है और इसी लिए 1995 से प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

    विश्व ओजोन दिवस का इतिहास और मांट्रियल प्रोटोकॉल

    विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ओजोन परत के संरक्षण के लिए जन जागरूकता के प्रसार एवं मांट्रियल प्रोटोकाल की अनुशंसाओं को लागू करने के लिए वैश्विक आयोजन किये जाते हैं। उल्लेखनीय है कि 16 सितम्बर, 1987 को कनाडा के मांट्रियल नगर में आयोजित पर्यावरणीय बैठक में 31 देशों ने सहभागिता करके ओजोन परत में हो रहे छिद्र के समाधान हेतु एक नीतिगत दस्तावेज तैयार किया था जिसे ‘मांट्रियल प्रोटोकाल’ कहा जाता है। इसके अंतर्गत ओजोन परत के क्षरण के जिम्मेदार रसायन क्लोरो फ्लोरो कार्बन, हेलॉन, मिथाइल क्लोराइड, मिथाइल ब्रोमाइड और ट्रेटा क्लोराइड के उत्पादन एवं उपभोग को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की पैरवी की गई है। मांट्रियल प्रोटोकाल को 1 जनवरी, 1989 से लागू किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास में यह सबसे बड़ा पर्यावरण सुधार समझौता कहा जाता है जिसे सभी सदस्य देशों की सहमति-स्वीकृति मिली हुई है। मांट्रियल प्रोटोकाल का लक्ष्य वर्ष 2050 तक ओजोन को नुक्सान पहुंचाने वाले सभी रसायनों पर नियंत्रण प्राप्त करना है। उल्लेखनीय है कि ओजोन परत की खोज वर्ष 1913 में फैबरी चार्ल्स एवं हेनरी बुसॉन द्वारा की गई थी। ओजोन परत को नापने की इकाई डाब्सन कहलाती है।

    पृथ्वी के वायुमंडल की संरचना

    पाठकों के लिए यह जानना उपयोगी एवं रोचक होगा कि पृथ्वी के चतुर्दिक पंच स्तरीय वायुमंडल का घेरा होता है। पहली निचली परत 18-20 किमी क्षोभमंडल जहां वर्षा, बादल, आंधी, तूफान आदि क्रियाएं होती है। उसके आगे 15 से 45 किमी समताप मंडल जहां ओजोन द्वारा पराबैंगनी किरणों को सोखा जाता है। यह वायुक्षेत्र विमान उड़ाने के लिए उपयुक्त है। उसके आगे 50 से 80 किमी का कम तापमान वाला ठंढ़ा मध्य मंडल का क्षेत्र होता है जहां अंतरिक्ष से गिरने वाले अधिकांश उल्कापिंड प्रवेश करते ही जल जाते हैं। फिर 80 से 600 किमी का आयनित कणों वाला आयन मंडल आता है जो रेडियो तरंगों को परावर्तित कर पृथ्वी पर वापस भेज देता है। 600 से 10000 किमी के विस्तार क्षेत्र वाली अंतिम सबसे ऊपरी परत बहिर्मंडल परत कहलाती है, जहां वायु का प्रतिरोध न के बराबर होता है। यहीं पर कृत्रिम उपग्रह तैरते हुए पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं।

    ओजोन परत का महत्व और क्षरण

    समताप मंडल में स्थित ओजोन परत 99 प्रतिशत पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवन की रक्षा करती है, इसे पृथ्वी का सुरक्षा कवच कहना उचित ही है। मानव निर्मित क्लोरोफ्लोरो कार्बन रसायन कम क्रियाशील होने के कारण क्षोभमंडल पार कर समताप मंडल में पहुंच पराबैंगनी विकिरण से क्रिया करके क्लोरीन मुक्त करती है जो ओजोन का क्षय करती है। ओजोन एक नीले रंग की तीव्र गंध वाली गैस है जो जीवन के लिए अपरोक्ष रूप से आक्सीजन से भी अधिक महत्वपूर्ण है। शोध निष्कर्ष है कि 1970 के बाद प्रति दशक 4 प्रतिशत ओजोन क्षय हो रहा है। ओजोन परत में छिद्र सर्वप्रथम 1985 में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के विज्ञानी दल ने देखा। उनका शोध ‘नेचर’ पत्रिका में छपने के बाद चर्चा में आया और मांट्रियल प्रोटोकाल का आधार बना। ओजोन परत में सबसे बड़ा छिद्र दक्षिणी ध्रुव स्थित अंटार्कटिका क्षेत्र के ऊपर वर्ष 2000 में दिखा जो 28.4 मिलियन वर्ग किमी था, जो सामान्यतः भारत के क्षेत्रफल का साथ गुना है।

    ओजोन संरक्षण के उपाय

    ओजोन परत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक है कि क्लोरोफ्लोरो कार्बन के उत्पादन और उपभोग पर नियंत्रण लगाया जाये। क्लोरोफ्लोरो कार्बन प्रकृति निर्मित नहीं बल्कि मानव निर्मित रासायनिक यौगिक है जो एयरकंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, शीतल ग्रहों और एरोसोल स्प्रे के डिब्बों में उपयोग किया जाता है जो उत्सर्जित होकर वायुमंडल में पहुंच ओजोन क्षय का कारण बनता है। ग्रीन हाउस गैसें भी ओजोन को नुक्सान पहुंचाती हैं। ओजोन परत की रक्षा के लिए आवश्यक है कि मानव प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर सह-अस्तित्व भाव के साथ जीवन यापन करें। भोगवादी जीवन शैली मानव को प्रकृति से दूर करती जा रही है। हमें प्रकृति की ओर लौटना होगा तभी ओजोन संरक्षण हो सकेगा।

    ओजोन परत जलवायु परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण मांट्रियल प्रोटोकॉल विश्व ओजोन दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम
    Next Article बीजेपी की जीत में छिपा 2028 का सियासी अलार्म

    Related Posts

    पौधों की देखभाल भी जरूरी, छौड़ाही कॉलेज में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 16, 2026

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में रंगोली महोत्सव का आयोजन

    October 16, 2026

    कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और उपचार से दिव्यांगता रोकने पर जोर, बहरागोड़ा में सहियाओं को प्रशिक्षण

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    हाता में 1963 से चली आ रही दुर्गापूजा परंपरा, भव्य पंडाल का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.