संस्कार भारती ने नववर्ष पर उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य साहित्य कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर इकाई के तत्वावधान में आज दिनांक 09 अप्रैल की प्रात: चैत्र शुक्ल विक्रम संवत 2081 ‘सनातन नववर्ष प्रतिपदा’ के शुभ अवसर पर सोनारी स्थित स्वर्ण रेखा एवं खरकाई संगम दो-मुहानी नदी के तट पर सदस्यों द्वारा झंडा पूजन एवं दीप-आरती कर उदयमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित कर किया गया| इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सदस्यों ने हवन किया और नदी तट पर उपस्थित आम जनों तथा सदस्यों…
Author: Devanand Singh
चैत्र प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” द्वारा काव्य सम्मेलन…!!” विक्रम संवत 2081, चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” जमशेदपुर इकाई द्वारा “केबुल टाउन, CWA हॉल” में नव वर्ष के स्वागत में एक “काव्य-सम्मेलन ” का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग़ज़ल सम्राट आदरणीय शैलेंद्र पांडे ‘शैल’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति काफी प्रभावी रहा। संचालन संतोष चौबे ने किया। कार्यक्रम की रूप रेखा संगठन…
झारखंड: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आज फिर ईडी के सामने होंगी पेश, कल छह घंटे तक हुई थी पूछताछ झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग मामले में आरोपों का सामना कर रहीं अंबा प्रसाद से लगातार तीसरे दिन यानी आज फिर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी के अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। बता दें कि अंबा प्रसाद ने मंगलवार दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर ईडी कार्यालय में प्रवेश किया और रात नौ बजकर 20 मिनट पर बाहर…
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने का मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है. उनके वकील आज चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में मामले को लेकर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे. इस बीच केजरीवाल को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में बंद रहने के दौरान अपने वकीलों से मिलने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करने…
महाकाल मंदिर अग्निकांड में झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी की मौत उज्जैन। होली पर्व पर बाबा महाकाल के गर्भगृह में केमिकल गुलाल के कारण हुए भीषण अग्निकांड में एक सेवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार ले रहे बाबा महाकाल के सेवक सत्यनारायण सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि हादसे में पुजारी कर्मचारी और कुल 14 सेवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस अग्निकांड के बाद झुलसने से सभी लोगों को उपचार के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार रात तक तो…
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिला EC का नोटिस, हेमा मालिनी पर की थी टिप्पणी नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया है। सुरजेवाला पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा की मथुरा से उम्मीदवार हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की है। चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम सुरजेवाला को नोटिस जारी किया। आयोग ने सुरजेवाला को 11 अप्रैल की शाम 5 बजे तक जवाब देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
विस्तारा एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से हवाई यात्रा करना हुआ और महंगा नई दिल्ली: इस समर वैकेशन पर हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगने जा रहा है. एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों की मानें तो विस्तारा की फ्लाइट्स कैंसल होने और हवाई यात्रा की स्ट्रांग डिमांड की वजह से एयर फेयर में 20 से 25 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. यह इजाफा ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब गर्मी अपने पीक पर है और एयरलाइन इंडस्ट्री डिमांड के अनुसार कैपेसिटी बढ़ाने की चुनौतियों से परेशान है. यहां तक कि डॉमेस्टिक रूट्स…
आईपीएल: हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, 2 रन से पंजाब को हराया नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 2 रनों से हराया. आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रनों की दरकार थी. शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पंजाब को जीत दिलाने की जबरदस्त कोशिश की लेकिन वो आखिरी ओवर में 26 रन ही बटोर सके. इस तरह पंजाब सिर्फ 2 रन से मैच हार गई. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच को जीतने के साथ ही टूर्नामेंट में…
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ हीरामंडी का ट्रेलर हुआ लॉन्च नेटफ्लिक्स इंडिया ने मंगलवार को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का ट्रेलर जारी किया है, स्ट्रीमर ने अपने यूट्यूब चैनल पर तीन मिनट से अधिक लंबा वीडियो साझा किया. ट्रेलर ने फैंस को तवायफों के लाइफ की एक झलक दिखाई, जहां साज़िश, जुनून, ड्रामा, प्यार और नुकसान देखने को मिलता है. आज़ादी की लड़ाई भी शो का एक इम्पोर्टेन्ट पॉइंट है. रोमांचकारी ट्रेलर ऑडियंस को हीरामंडी जिले में ले जाता है, जहां मल्लिकाजान (मनीषा कोइराला) वेश्याओं के एक कुलीन घर पर शासन…
मानगो थाना पुलिस ने कई महीने से फरार चल रहे पवन सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर राहुल सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। राहुल सिंह मानगो के धोबी लाइन गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राजा सिंह हत्याकांड में भी राहुल की मुख्य भूमिका थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राहुल सिंह मानगो ब्रिज के पास है। इस पर छापामारी कर उसे मानगो ब्रिज के नीचे से…
