Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश: सपा विधायक 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा निकालेंगे
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: सपा विधायक 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा निकालेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश: सपा विधायक 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा निकालेंगे

    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह राम भक्तों के साथ 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे।

    यह पदयात्रा 108 किलोमीटर लंबी होगी।

     

     

    राकेश प्रताप सिंह तीसरी बार गौरीगंज से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे।

    राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को विधायक अपने साथियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

    सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को मुसाफिरखाना, 12 नवंबर को मिल्कीपुर और 13 नवंबर को अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में यात्रा रुकेगी और 14 नवंबर को दर्शन के बाद बस द्धारा गौरीगंज के लिए यात्रा वापस आयेगी।

     

     

    उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को सुबह नौ बजे रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज से पदयात्रा शुरू होगी।

    सपा विधायक सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारों और सभी राम भक्तों को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण भेजा है।

    उन्हें भरोसा है कि इस यात्रा में 15000 से अधिक राम भक्त उनके साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

    विधायक सिंह ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय उन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों को सामूहिक रूप से अयोध्या के दर्शन का प्रस्ताव रखा था लेकिन दूसरे ही दिन उनकी पार्टी के हाईकमान ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ अयोध्या जाने से मना किया था।

    सिंह ने कहा कि उसी समय उन्होंने यह संकल्प लिया था कि वह अपनी जन्म भूमि से पैदल प्रभु राम लाल का दर्शन करने जाएंगे।

     

     

    सिंह ने पदयात्रा के उद्देशय के बारे में बताया कि सनातन को मजबूत करना, सनातन का प्रचार प्रसार उनका मकसद है।

    उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देशय ऐसे लोगों को भी जवाब देना है, जो हमारे हिंदू देवी देवताओं पर सवाल उठाते हैं, उन्हें गाली देते हैं, राम चरित मानस पर सवाल उठाते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं।

    सिंह ने दावा किया कि उनकी यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है और सरकार व प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और सरकार ने कड़े इंतजाम किये है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी को वोट नहीं देने वाले को गद्दार कहना पूरे जमशेदपुर की जनता का अपमान है :ऋषभ रंजन
    Next Article विधानसभा चुनाव में अपने विवेक से वोट करें सिख: सीजीपीसी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.