Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न स्टार प्रचारक और न कोई बड़ा नेता, सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ फिर रचेगा इतिहास : शिव शंकर सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    न स्टार प्रचारक और न कोई बड़ा नेता, सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ फिर रचेगा इतिहास : शिव शंकर सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    न स्टार प्रचारक और न कोई बड़ा नेता, सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ फिर रचेगा इतिहास : शिव शंकर सिंह

    छायानगर भुइंयाडीह, काशीडीह, बारीडीह और सीतारामडेरा में जनसंपर्क अभियान

    युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिला वोटरों ने भी साथ का दिलाया भरोसा

    जमशेदपुर : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने जनसंपर्क अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार सुबह से ही वह लगातार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह, छायानगर भुइंयाडीह, काशीडीह, सीतारमाडेरा, चंडीनगर और टेलको समेत कई इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों से गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की. इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह नजर आया और लोगों ने बढ़-चढ़कर उन्हें वोट करने का भरपूर भरोसा दिलाया. लोगों से मिल रहे जनसमर्थन, प्यार और भरोसे से शिव शंकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.

     

     

    जनसंपर्क सह पदयात्रा के दौरान शिव शंकर सिंह ने लोगों से अपनी बात रखते हुए कहा कि वह बेहद साधारण तरीके से और हमेशा लोगों के बीच ही रहने वाले एक आम आदमी हैं, वह कोई नेता नहीं हैं बल्कि आम लोग हैं जो केवल जमशेदपुर पूर्वी की जनता के भारी दबाब में चुनाव मैदान में खड़े हैं इसलिए उनके पास अपने चुनाव प्रचार के लिए कोई बड़ा नेता नहीं है और न ही कोई स्टाप प्रचारक है. केवल जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ है, जो उन्हें पिछले 30 सालों से मिल रहा है और इस बार भी 13 नवंबर को वोट के रूप में मिलने का पूरा भरोसा है. इसलिए वह बार बार कह रहे हैं कि यह चुनाव जमशेदपुर पूर्वी की जनता लड़ रही है और वह एक बार फिर से 23 नवंबर को इतिहास रचेगी.

     

     

     

    मुद्दों पर बात करने से क्यों बच रहे हैं

    भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि आज जमशेदपुर पूर्वी की जनता को अपनी समस्याओं का हल चाहिए, मुद्दों पर बात करने वाले और उनका समाधान करने वाले का भरोसा चाहिए न कि बड़े- बड़े स्टार प्रचारकों के चेहरे, जो पांच सालों में केवल एक बार दिखते हैं. इस बार के चुनाव में यहां की जनता 30 सालों से मुद्दों और समस्याओं को लटकाए रख धोखा देने वालों को पहचान चुकी है. इसलिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता इस बार चेहरे पर नहीं बल्कि काम के आधार पर, अपने बीच हमेशा रहने वाले और मुश्किलों में साथ खड़े होने वाले चेहरे को देखर वोट करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाफ-सुथरी छवि है सरयू की, जीतेंगे जरूरःठाकुर
    Next Article देशद्रोहियों के विरुद्ध कारवाई के लिए संविधान में संशोधन धारा 370 हो- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद परिषद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.