सोनारी सब्जी मार्केट में लगी आग विधायक सरयू राय पहुंचे घटनास्थल पर ,लिया जायजा जमशेदपुर सोनारी थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के पास बाजार में देर रात आग लग गई। आग कुछ ही मिनट में फैल गई। जिसकी चपेट में करीब दर्जन भर दुकान आ गई ।आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी। आग लगने की सूचना पर टाटा स्टील और झारखंड सरकार की दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगी। आग लगने से बाजार की सब्जी मसाला कपड़ा समेत अन्य सामानों के एक दर्जन दुकान जलकर खाक हो गई। आग सबसे…
Author: Devanand Singh
धुआं बस्ती में आजसू और भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क, जल संकट और अतिक्रमण समस्याओं पर सरकार बनने पर समाधान का वादा राष्ट्र संवाद संवाददाता धुआं बस्ती में आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, आकाश सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल, पूर्व भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद, समेत अन्य नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और चुनाव चिन्ह “केला” पर वोट देने का आग्रह किया । नेताओं ने बस्तीवासियों को स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं के छह महीने में समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो…
कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, भारत को विकसित बनाने के लिए एकता महत्वपूर्ण: मोदी अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें हराने की जरूरत है। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए एकता की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजरात के खेड़ा जिले के वडताल में श्रद्धालुओं की एक सभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘2047 तक भारत…
‘तुलसी भवन में मुक्तिबोध की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई’ सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के लोकप्रिय साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के श्री राजेन्द्र साह ‘राज’ ने की । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तदनुपरान्त हिन्दी के लोकप्रिय…
भूमिज मुंडा समाज एकजुट होकर मीरा मुंडा के साथ : मेनका सरदार पोटका। आसन्न विधानसभा चुनाव में भूमिज मुंडा समाज एकजुट होकर पोटका विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ है। यह बातें तीन तीन बार विधायक रही मेनका सरदार ने सोमवार को हाता स्थित चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है। राज्य सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। लोगों में परिवर्तन की चाहत है। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा सीट पर बीते 50 वर्ष से भूमिज समुदाय के प्रतिनिधि विधायक बनें है। इनमें सनातन सरदार, मेनका सरदार, अमूल्यो सरदार व संजीव सरदार…
ट्रंप ने की घोषणा, आव्रजन प्रवर्तन के पूर्व निदेशक टॉम होमैन होंगे सीमा अधिकारी न्यूयॉर्क:नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पूर्व कार्यकारी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन निदेशक टॉम होमैन उनके आगामी प्रशासन में ‘‘बॉर्डर जार’’ (सीमा अधिकारी) के रूप में काम करेंगे। उन्होंने रविवार देर रात सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व आईसीई निदेशक और सीमा नियंत्रण के दिग्गज टॉम होमैन ट्रंप प्रशासन में शामिल होंगे और हमारे देश की सीमाओं की निगरानी करेंगे।’’ इस बात की प्रबल उम्मीद थी कि…
महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति का प्रचार अभियान नफरत से भरा है : कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार पर अपने चुनाव प्रचार अभियान में जानबूझकर ‘‘नफरत एवं जहर’’ घोलने और ‘‘राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने’’ का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह प्रचार अभियान भाजपा की ‘‘बीमार मानसिकता’’ को सामने लाता है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के प्रचार अभियान में केवल एक ही एजेंडा है – सिर्फ और सिर्फ धर्म…
प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को जन्मदिन की बधाई दी नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को जन्मदिन की बधाई और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो जी को जन्मदिन की बधाई। वह नगालैंड को और विकसित बनाने तथा लोगों को सशक्त करने के प्रयासों में अग्रणी हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीटीवी) के नेता हैं और वह राज्य में भारतीय…
न्यायमूर्ति खन्ना ने 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति खन्ना को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति खन्ना ने ईश्वर के नाम पर, अंग्रेजी में शपथ ली। 14 मई, 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति खन्ना छह महीने से कुछ अधिक समय तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे और 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति…
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली के 39 में से कम से कम दो मौसम केंद्रों, बवाना और जहांगीरपुरी ने वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में क्रमशः 401 और 412 दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह…
