Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, भारत को विकसित बनाने के लिए एकता महत्वपूर्ण: मोदी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, भारत को विकसित बनाने के लिए एकता महत्वपूर्ण: मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, भारत को विकसित बनाने के लिए एकता महत्वपूर्ण: मोदी

    अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें हराने की जरूरत है। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए एकता की जरूरत पर बल दिया।

    प्रधानमंत्री श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजरात के खेड़ा जिले के वडताल में श्रद्धालुओं की एक सभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों के बीच एकता और राष्ट्र की अखंडता महत्वपूर्ण है। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों या संकीर्ण मानसिकता के चलते हमारे समाज को जाति, धर्म, भाषा, पुरुष-महिला, गांव-शहर के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।’’

    उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमें उनके इरादों को समझना होगा और उन्हें हराने के लिए एकजुट होना होगा।’’

    मोदी ने स्वामीनारायण सम्प्रदाय के सभी संतों से अनुरोध किया कि वे भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने लक्ष्य को पूरा करने में देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ें।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि जैसे आजादी के आंदोलन में एक शताब्दी तक समाज के भिन्न-भिन्न कोने से आजादी की ललक और आजादी की चिंगारी देशवासियों को प्रेरित कर रही थी, वैसी ही ललक और वैसी ही चेतना ​‘विकिसत भारत’ के लिए 140 करोड़ देशवासियों में हर पल होना जरूरी है

    उन्होंने कहा, ‘‘युवा, राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं और करेंगे। इसके लिए हमें सशक्त और शिक्षित युवाओं का निर्माण करना होगा। ‘विकसित भारत’ के लिए हमारे युवा सशक्त होने चाहिए। कुशल युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने स्वामीनारायण मंदिर, वडताल के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सिक्का जारी किया है। भगवान स्वामीनारायण हमारे इतिहास के कठिन समय में आए थे और हमें नई ताकत दी थी।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 200 साल पहले जिस वडताल धाम की स्थापना भगवान श्री स्वामीनारायण ने की थी, आज भी उसकी अध्यात्मिक चेतना को जागृत रखा गया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम आज भी यहां भगवान श्री स्वामीनारायण की शिक्षाओं को, उनकी ऊर्जा को अनुभव कर सकते हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘तुलसी भवन में मुक्तिबोध की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई’
    Next Article धुआं बस्ती में आजसू और भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क, जल संकट और अतिक्रमण समस्याओं पर सरकार बनने पर समाधान का वादा

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.