Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी में बह रही है डा. अजय की बयार,जनता चाहती है परिवर्तन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी में बह रही है डा. अजय की बयार,जनता चाहती है परिवर्तन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्वी में बह रही है डा. अजय की बयार,जनता चाहती है परिवर्तन

    बागुनहातू,भालूबासा,बर्मामाइन्स,केबुल टाउन,गोलमुरी में चला जनसम्पर्क अभियान

    जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है. जैसे जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे लोगों के विचार भी बदल रहे है. लोग अब वीर बनाम बहुरानी की तुलनात्मक बातों की चर्चा कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि बहुरानी के पीछे वहीं लोग काम कर रहे हैं. जो लगातार 25 वर्षों तक जमशेदपुर पूर्वी में शासन किए. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने 1994 में जमशेदपुर से अपराधियों का सफाया किया था.

    सांसद के तौर पर भी उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा था. उन्होंने जमशेदपुर की जनता को दिखाया कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय आम लोगों के लिए 24 घंटे खुला होना चाहिए. उन्होंने करके दिखाया था. इसलिए यदि उन्हें एक मौका दिया जाए तो निश्चित रुप से वो जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसीत बना सकते है. उनमे वो जज्बा भी है और विजन भी है. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि बेदाग है ईमानदार के साथ ही कर्मठ है. वो पूर्व आइपीएस हैं. वे सिस्टम को बेहतर ढ़ग से समझते है. इन्हीं बातों को लेकर जनता का झुकाव इस बार डा. अजय कुमार के पक्ष में है.

     

    बागुनहातू,भालूबासा,बर्मामाइन्स,केबुल टाउन,गोलमुरी में चला जनसम्पर्क अभियान

    कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने शनिवार को बागुनहातू,भालूबासा,बर्मामाइन्स,केबुल टाउन,गोलमुरी में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया. लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. हर व्यक्ति उनके के साथ फोटो खिंचा रहा था, लोगों में गजब का उत्साह था. लोगों ने कहा कि इस बार सिर्फ अजय कुमार. 25 वर्षों के कुशासन का अंत जरुरी है, तभी जमशेदपुर का समुचित विकास संभव है. अजय कुमार एक शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति है. उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया है.
    वहीं मौके पर डा. अजय ने कहा कि अगर लोंगों ने मुझे समर्थन किया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की हरसंभव प्रयास करुंगा.

     

    बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. वहीं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. 25 वर्षों तक लोगों को मालिकाना का नाम पर ठगने वाले एक बार फिर रुप बदल कर लोगों को बरगला रहे है. इनके विकास के कारनामें ऐसे हैं कि 25 वर्षों में इन बस्तियों में शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध करा पाए. यही है बीजेपी की विकास की गाथा.
    डा. अजय ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताएं हैं. जिसमें सीबीएससी सिलेबस आधारित सीएम मॉडल स्कूल, नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताएं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशद्रोहियों के विरुद्ध कारवाई के लिए संविधान में संशोधन धारा 370 हो- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद परिषद
    Next Article सरयू राय के इवीएम क्रमांक 12 को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.