Author: Devanand Singh

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर ने घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), जमशेदपुर ने इनर व्हील, जमशेदपुर के सहयोग से घाघीडीह, जमशेदपुर स्थित संप्रेक्षण गृह का विशेष दौरा आयोजित किया। इस पहल के तहत, गृह में रहने वाले बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरित किए गए। सर्दियों के मौसम के शुरू होने के साथ, वितरण से बच्चों को बहुत ज़रूरी आराम और खुशी मिली। उनके चेहरों पर मुस्कान उनकी खुशी और विचारशील भाव के लिए आभार को दर्शाती थी। यह आउटरीच गतिविधि समाज के कमज़ोर…

Read More

मंत्री बनने के बाद रामदास सोरेन पहुंचे जमशेदपुर ,कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर मंत्री बनने के बाद रामदास सोरेन पहुंचे जमशेदपुर जहां कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से मंत्री रामदास सोरेन का स्वागत किया। खुले जीप में मंत्री रामदास सोरेन को लेकर कार्यकर्ता कदमा स्थित शाहिद निर्मल महतो समाधि स्थल जहां इंचगढ़ की विधयक सविता महतो समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की समाधि पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मंत्री रामदास सोरेन ने कहा की पहले तो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्री पर बनाने के लिए धन्यवाद…

Read More

बीपीएससी परीक्षा विवाद : बिहार पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की अफवाहों का खंडन किया पटना, सात दिसंबर (भाषा) बिहार पुलिस ने लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है। पुलिस ने शनिवार को इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि खान सर राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय के निकट अवैध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपनी इच्छा से पुलिस थाने आए थे। सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस अधिकारी…

Read More

मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों ने विधायक के रूप में शपथ ली, विपक्ष ने समारोह का बहिष्कार किया मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ विधायक के रूप में शपथ ली, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी ने ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए समारोह का बहिष्कार किया। विपक्षी सदस्यों ने सदन के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार कर दिया और उन्होंने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भारी…

Read More

परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई शहरी क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण एवं अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ————————– शहरी क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न जलस्रोतों के संरक्षण एवं शहरी नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जलस्रोतों को अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने एवं उनके संरक्षण को लेकर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई । एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार व नगर निकायों…

Read More

बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी लेकिन मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही कांग्रेस : मायावती लखनऊ, सात दिसंबर (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि उसने बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है लेकिन मुस्लिम वोट के लिए ‘संभल संभल’ चिल्ला रही है। मायावती ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस संभल में हुई हिंसा की आड़ में मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन को…

Read More

कपाली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी के साथ हत्या में इस्तेमाल होने वाले देसी कट्टा हुए बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिला के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हांसाडुगरी फातिमा मस्जिद के पास एक अज्ञात शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि 02 दिसंबर 2024 को कपाली ओपी क्षेत्र में फातिमा मस्जिद के पास एक अज्ञात व्यक्ति…

Read More

अंसार खान ने पीएचडी विभाग के द्वारा जवाहर नगर में सप्लाई पानी के फटे हुए पाइप को ठीक कराया पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह समाज सेवी अंसार खान ने पीएचडी विभाग के द्वारा जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 में सप्लाई पानी के फटे हुए पाइप को ठीक कराया गया। अंसार खान ने बताया बस्ती से काफी लोगों शिकायतें आरही थी। रोड पर हजारों लीटर की तादाद में पानी बह रहा था जिससे बस्ती वासियों को पानी नहीं मिल पा रहा था और आने जाने वाले लोगों को भी रोड पर चलने में…

Read More

आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी रहीमा खातून उर्फ मोटकी, नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन निशा और शाहिदा खातून उर्फ मुन्नू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसकी कीमत सात लाख रुपए बताई जा रही है. शनिवार को जिले से एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मामले…

Read More

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे पटना, सात दिसंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान वह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। पटना हवाई अड्डे पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति बिहार की राजधानी पटना से करीब 150 किलोमीटर दूर मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। धनखड़ आज शाम को वापस लौट जाएंगे।

Read More