Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी लेकिन मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही कांग्रेस : मायावती
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी लेकिन मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही कांग्रेस : मायावती

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी लेकिन मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही कांग्रेस : मायावती

    लखनऊ, सात दिसंबर (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि उसने बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है लेकिन मुस्लिम वोट के लिए ‘संभल संभल’ चिल्ला रही है।

    मायावती ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस संभल में हुई हिंसा की आड़ में मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लगी हुई हैं।

     

     

    बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू बड़ी संख्या में हमलों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें ज्यादातर दलित और कमजोर तबके के लोग हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘इस समय संसद सत्र जारी है और विपक्ष, विशेष रूप से सपा और कांग्रेस देश तथा जनहित के मुद्दे न उठाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ में संभल हिंसा की आड़ में मुस्लिम वोट को रिझाने में लगा है।’’

     

     

     

    मायावती ने कहा, ‘‘दुख की बात यह है कि जिनकी बदौलत संसद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं वे भी अपने-अपने दलों के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर चुप बैठे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश में जो हिन्दू जुल्म-ज्यादती के शिकार हो रहे हैं, उसमें अधिकांश रूप से दलित और कमजोर तबके के लोग हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है और केवल मुस्लिम वोट के लिए ‘संभल-संभल’ चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा और इनके समर्थक दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।’’

     

     

    मायावती ने कहा कि ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी के साथ हत्या में इस्तेमाल होने वाले देसी कट्टा हुए बरामद
    Next Article परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई शहरी क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण एवं अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    February 8, 2026

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.