Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी के साथ हत्या में इस्तेमाल होने वाले देसी कट्टा हुए बरामद
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    कपाली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी के साथ हत्या में इस्तेमाल होने वाले देसी कट्टा हुए बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कपाली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी के साथ हत्या में इस्तेमाल होने वाले देसी कट्टा हुए बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिला के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हांसाडुगरी फातिमा मस्जिद के पास एक अज्ञात शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि 02 दिसंबर 2024 को कपाली ओपी क्षेत्र में फातिमा मस्जिद के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।

     

    शव की पहचान संदीप कुमार (39 वर्ष) के रूप में हुई, जो भुइयांडीह में लेडीज कॉर्नर का दुकान चलाता था और कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत था। इस संबंध में मृतक के भाई प्रदीप सिंह की शिकायत पर कपाली ओपी में कांड संख्या-259/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों शमशाद अंसारी (18 वर्ष): हांसाडुगरी, फातिमा मस्जिद के पास। मो. सारिक (26 वर्ष) डेमडुबी, अंसार नगर, कब्रिस्तान के पास।

     

     

    समसुद्दीन मोमीन (44 वर्ष): डेमडुबी, अंसार नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों की बरामदगी में पुलिस की मदद की। मृतक और घटना स्थल से बरामद सामग्री में मृतक के पॉकेट से ₹19,600/- नकद, एक MI कंपनी का एंड्रॉइड फोन, काला और सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CX-2226), मोटरसाइकिल की चाबी, काला रंग का हेलमेट और लोन बुक आदि बरामद किया गया था। वहीं अभियुक्तों के पास से बरामद सामानों में शमशाद अंसारी से हरे रंग का Techno Pova एंड्रॉइड फोन, मो. सारिक के पास से गोल्डन और सफेद रंग का MI कंपनी का एंड्रॉइड फोन आदि बरामद किया गया है।

     

     

    गिरफ्तार आरोपी समसुद्दीन मोमीन पहले भी कपाली ओपी क्षेत्र के कांड संख्या-118/2022 में गोवंश हत्या और पशु क्रूरता के मामले में शामिल रहा है। इस सफल छापेमारी अभियान में अनुसंधानकर्ता सह कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, एएसआई असलम अंसारी, एएसआई सुमित तिकीं, एएसआई मो. वसीर खां तथा अन्य पुलिसकर्मी और रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कपाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और समर्पण को दर्शाती है, जिसने इस मामले की जल्द गुत्थी सुलझाने में सफलता पाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान ने पीएचडी विभाग के द्वारा जवाहर नगर में सप्लाई पानी के फटे हुए पाइप को ठीक कराया
    Next Article बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी लेकिन मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही कांग्रेस : मायावती

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.