Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपए के ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपए के ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी रहीमा खातून उर्फ मोटकी, नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन निशा और शाहिदा खातून उर्फ मुन्नू शामिल है.

     

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसकी कीमत सात लाख रुपए बताई जा रही है. शनिवार को जिले से एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मामले का खुलासा किया. एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में फिर से ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में रहीमा के पास से 20.37 ग्राम ब्राउन शुगर, नाजमुन निशा ने पास 6.35 ग्राम ओर शाहिदा के पास से 8.71

     

     

    ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार रहीमा पूर्व में ब्राउन शुगर के मामले में जेल गए सद्दाम हुसैन की पत्नी है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस मादक दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम यानी पीआईटी एनडीपीएस के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके तहत वैसे आरोपी जो नशे का कारोबार करते है उन्हें जेल में ही रखा जाता है. जमानत मिलने पर भी वे जेल से बाहर नहीं निकल सकते. इसके पूर्व चार ड्रग्स पैडलर के खिलाफ यह कार्रवाई की जा चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे
    Next Article अंसार खान ने पीएचडी विभाग के द्वारा जवाहर नगर में सप्लाई पानी के फटे हुए पाइप को ठीक कराया

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.